झाबुआ

2अक्टूबर गांधीजी और शास्त्री जी की जन्म जयंती पर अस्पताल परिसर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया पौधा रोपण……………

Published

on

भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्य प्रदेश हरा भरा मध्य प्रदेश अभियान के अंतर्गत आज पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री और गांधीजी की जन्म जयंती पर सारंगी मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मिलकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगी परिसर में पौधा रोपण कर जन्म जयंती मनाई गई, पूज्य बापू का जीवन और आदर्श देश की हर पीढ़ी को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा इसी तरह मूल्यो और सिद्धांतों पर आधारित शास्त्री जी का जीवन देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत बना रहे गया,पौधा रोपण कार्यक्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगी मेडिकल ऑफिसर डॉ सुरेश कटारा , सारंगी मंडल अध्यक्ष सुखराम मोरी , जनपद सदस्य रजनीश पाटीदार , युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र गहलोत , सरपंच फुनदी बाई मैंडा , मीडिया प्रभारी सुरेश परिहार , जनजाति मोर्चा अध्यक्ष तेजमल सोलंकी , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुखराम परमार , मंडल मंत्री दिनेश गणावा , पूर्व उपसरपंच परमानंद पाटीदार , अमित पाटीदार , दशरथ देवदा , कैलाश गणावा चैन सिंह कटारा , बालूबा एवं भारती जनता पार्टी युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी गण उपस्थित रहै।

नगर पत्रकार संघ नगर अध्यक्ष संजय उपाध्याय के नेतृत्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल परिसर में गांधीजी एवं शास्त्री जी की जन्म जयंती पर पौधा रोपण किया गया इस अवसर पर वॉइस ऑफ झाबुआ के सुरेश परिहार , विरराज प्रजापत आदि पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Trending