झाबुआ

भारतीय स्त्री शक्ति संगठन द्वारा शारदा विद्य़ा मंदिर बिलिडोज में रांगोली प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन, प्रषिक्षण में कुल 64 छात्राआंे ने लिया भाग
बालिकाओं को पारंपरिक रांगोली बनाना सीखाया गया

Published

on

दौलत गोलानी
झाबुआ। भारतीय स्त्री शक्ति संगठन जिला इकाई झाबुआ द्वारा शारदा विद्या मंदिर बिलिडोज में रांगोली प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संस्कार भारती की प्रमिला प्रमाल ने छात्राआंे को रंग-बिरंगे रंगों से पारंपरिक रांगोली बनाना सिखाया। प्रषिक्षण बाद बालिकाओं ने विद्यालय परिसर में सुदंर-सुंदर रांगोलियां उकेरी। छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रषिक्षण प्राप्त किया। कुल 64 छात्राएं वर्कषाॅप में शामिल हुई।
जिसमें शारदा विद्या मंदिर हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम, मां त्रिपुरा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, केशव इंटरनेशनल स्कूल बाड़कुआं की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रशिक्षण का समय विद्यालय में सुबह 8.30 से शाम 5 बजे तक रखा गया। उक्त कार्यक्रम में भारतीय स्त्री शक्ति की जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रवीणा माथुर, वंदना जोशी, अर्चना सिसोदिया, रेणु कछावा, सुश्री कीर्ति देवल, सीमा शर्मा, सारिका शास्त्री आदि का विशेष सहयोग रहा। वहीं तीनों संस्थाओं में शारदा विद्या मंदिर प्राचार्यद्वय दीपशिखा तिवारी एवं डॉक्टर कंचन चैहान, शालू जैन के साथ स्टाॅफ में शीला सक्सेना, ललिता शर्मा, कल्पना सिंगार, सोनल तोमर, बेबी सोनी, मोल्लामा मैथ्यू, सकीना अली, पिंकी चैहान, बसंती खराड़ी, संगीता बामनिया, ज्योत्सना चैहान, नीता पुरोहित, वंदना मोहनिया, सुनीता भंवर, विमला, कल्पना नायक, विनीता मलिक, लक्की चैहान, संध्या सिंह, एकता सोनी, जयश्री पाटिल आदि उपस्थित रहीं। अंत में आभार संगठन की जिलाध्यक्ष श्रीमती माथुर ने माना।

Trending