झाबुआ

संस्कार भारती आजाद जिला इकाई झाबुआ द्वारा 17 अक्टूबर, सोमवार को दीपावली पर्व के उपलक्ष में रांगोली प्रतियोगिता का होगा आयोजन
 शारदा वि़द्या मंदिर बिलिडोज में होगा कार्यक्रम

Published

on

दौलत गोलानी


झाबुआ। संस्कार भारती आजाद जिला इकाई झाबुआ द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दीपावली पर्व के उपलक्ष में 17 अक्टूबर, सोमवार को दोपहर 12 से 3 बजे तक एक दिवसीय निःषुल्क रांगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
जानकारी देते हुए संस्कार भारती आजाद के जिलाध्यक्ष प्रदीप ओएल जैन ने बताया कि यह प्रतियोगिता शारदा वि़द्या मंदिर बिलिडोज में आयोजित होगी। जिसमें रजिस्ट्रेशन निःषुल्क होकर एंट्री ‘‘पहले आओ पहले पाओ’’ के आधार पर रहेगी। प्रतियोगिता के संयोजक श्रीमती ज्योति रांका, श्रीमति प्रिया सारोलकर, कोषाध्यक्ष, प्रवीणकुमार सोनी कार्यवाहक अध्यक्ष, शरतचन्द्र शास्त्री, महामंत्री एवं प्रदीप ओएल जैन अध्यक्ष है। प्रतियोगिता में हर आयु के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता बाद विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार इनरव्हील क्लब ‘मेन’ की संस्थापक एवं अध्यक्ष ज्योति रांका की ओर से प्रदान किए जाएंगे।
यह रहेंगे नियम


संस्कार भारती आजाद के मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतियोगियों को रांगोली का सामान स्वयं लाना होगा, दी गई तय जगह पर रांगोली अंकित करना होगी सभी को समान समय लगभग 2 घंटे या इससे आधा घंटा आगे-पीछे दिया जाएगा, जो कि परिस्थिति अनुसार परिवर्तित किया जा सकता है। एक प्रतिभागी द्वारा एक ही रांगोली अंकित की जाएगी। संस्था किसी भी नियम में परिवर्तन करने के लिए स्वतंत्र रहेगी, निर्णायको का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा, सभी प्रतिभागियों को निर्धारित समय से 15 मिनट पहले आना अनिवार्य होगा।

Trending