झाबुआ

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में सभी अधिकारी ईमानदारी और कर्तव्य परायणता का पूर्णतः करे पालन, षिविरों में पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिषत योजनाओं का लाभ प्राप्त हो -ः लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव

Published

on

दौलत गोलानी
प्रधानमंत्री आवास योजना, भारत आयुष्मान कार्ड, पेंषन एवं ऋ़ण प्रकरणों में शत-प्रतिषत लक्ष्य की पूर्ति की जाए -ः कुटीर एवं ग्रामो़द्योग मंत्री श्री भार्गव
मंत्री श्री भार्गव ने सर्किट हाऊस में भाजपा के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से की सौजन्य भेंट
कलेक्टोरेट मंे प्रमुख विभागों की योजनाओं की बैठक के माध्यम से समीक्षा की, पिटोल में जनता से संवाद कर मुख्यमंत्री जन सेवा षिविर को किया संबोधित
झाबुआ। मप्र के लोक निर्माण विभाग एवं ग्रामोद्योग तथा कुटीर मंत्री गोपाल भार्गव 20 अक्टूबर, गुरूवार को झाबुआ जिले के दौरे पर रहे है। उनका 19 अक्टूबर की मध्य रात्रि करीब 3 बजे भोपाल से सोमनाथ एक्सप्रेस से बाय ट्रेन मेघनगर रेल्वे स्टेषन पर आगमन होने के बाद वे यहां से कार द्वारा मेघनगर से झाबुआ सर्किट हाऊस पहुंचे। रात्रि विश्राम सर्किट हाऊस पर किया। जहां सुबह उन्होंने भाजपा के हाॅल ही जिले की चारों नगरीय निकायांे में नव-निर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, पार्षदगणों के साथ मुख्य रूप से पार्टी के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। दोपहर डेढ़ बजे से कलेक्टोरेट में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान संबंधी प्रमुख विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बाद यहां से पिटोल पहुंचकर मुख्यमंत्री जन सेवा षिविर का अवलोकन करने के साथ उपस्थित जनता को संबोधित भी किया।
मिली जानकारी के अनुसार मंत्री श्री भार्गव के मध्य रात्रि में मेघनगर रेल्वे स्टेषन पहुंचने पर यहां मंत्री श्री भार्गव की आगवानी भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक, जिला महामंत्री सोमसिंह सोलंकी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र यादव, भाजपा मंडल झाबुआ अध्यक्ष अंकुर पाठक आदि ने करते हुए उनका आत्मीय अभिनंदन किया। गुरूवार सुबह 9 बजे से काॅलेज मार्ग सर्किट हाऊस पर उनसे मिलने के लिए पार्टी से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा अजजा मोर्चाे प्रदेष अध्यक्ष कलसिंह भाबर, भाजपा के प्रदेष कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाष शर्मा, पूर्व प्रदेष कार्यकारिणी सदस्य दौलत भावसार, भाजपा जिलाध्यक्ष एलएस नायक, जिला महामंत्री सोमसिंह सोलंकी एवं गौरव खंडेलवाल, जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र यादव एवं राजेन्द्र उपाध्याय, जिला मंत्री संगीता पलासिया, जिला कार्यालय मंत्री मनोहर मोदी, जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीपसिंह चैहान, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय पोरवाल, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी, भाजपा मंडल झाबुआ अध्यक्ष अंकुर पाठक, मंडल महामंत्री पपीष पानेरी एवं जुवानसिंह गुंडिया, मंडल उपाध्यक्ष राजेष थापा, रवि थापा, जितेन्द्र पंचाल, अमित शर्मा, शोभा राकेष कटारा, मंडल मंत्री किषोर भाबोर, मंडल कार्यालय मंत्री राजेष मेहता, जितेन्द्र पटेल, भाजपा के स्वयंसेवी प्रकोष्ठ के जिला सयंोजक मनोज अरोरा, भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक अर्पित कटकानी, जिला सह-संयोजक स्वीट गोस्वामी, कार्तिक नीमा, भाजपा महिला मोर्चा से अंजलि मोहनिया आदि सहित अन्य पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने मंत्री श्री भार्गव से सौजन्य भेंट कर उनका झाबुआ जिले मंें प्रथम बार आगमन पर पुष्पमाला एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर अभिनंदन करते हुए आत्मीय शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने मंत्री श्री भार्गव से जिले की स्थिति को लेकर संक्षिप्त एवं गोपनीय चर्चा भी की।
नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से भेंट की
इसी बीच मंत्री श्री भार्गव से नगरपालिका परिषद् झाबुआ की नव-निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती कविता सिंगार, उपाध्यक्ष लाखनसिंह सोलंकी, रानापुर नगर परिषद् अध्यक्ष कु. दीपमाला दिलीप नलवाया एवं उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका आषीष सोनी, थांदला नगर परिषद् अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी सुनिल पणदा एवं उपाध्यक्ष पंकज जागीरदार, पेटलावद नगर परिषद् अध्यक्ष श्रीमती ललिता योगेष गामड़ एवं उपाध्यक्ष सुनिता संजय कहार आदि सहित चार निकायों में विभिन्न भाजपा पार्षदगणों ने भी मुलाकात की। सभी नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को भाजपा के दिग्गज नेता श्री भार्गव ने शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान रानापुर नगर परिषद् की हाल ही में निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुई महज 23 साल की युवा कु. दीपमाला नलवाया, जो काॅलेज से एमटेक कर रहीं है। उनका मंत्री श्री भार्गव ने मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया और उज्जवल भविष्य हेतु कामना की।
कलेक्टर एवं एसपी ने किया आत्मीय अभिनंदन
बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे यहां से मंत्री श्री भार्गव के अपने वाहनों के काफिले के साथ कलेक्टोरेट पहुंचने पर मुख्य प्रवेष द्वार पर जिलाधीष श्रीमती रजनी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने मंत्री श्री भार्गव का पुष्प गुच्छ भेटकर अभिनंदन किया। मंत्री श्री भार्गव ने कलेक्टोरेट के सामने ही जिले की आदिवासी संस्कृति और परंपरा अनुरूप लगी आदिवासी महिला-पुरूष की कलाकृति के सम्मुख खड़े रहकर अपनी पिक्चर्स भी खिंचवाई। साथ ही उक्त कलाकृति की तारिफ की। बाद कलेक्टोरेट सभा कक्ष के अंदर प्रवेष कर मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान अंतर्गत आयोजित प्रमुख विभागों की योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। जिसमंे प्रारंभ में समस्त अधिकारियों ने स्वागत के साथ अपना-अपना परिचय दिया।
प्रदेष के मुख्यमंत्री की मंषानुसार किया जाए कार्य
बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री श्री भार्गव ने कहा कि जिला प्रषासन एवं पुलिस प्रषासन के समस्त अधिकारियों को प्रदेष के यषस्वी मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चैहान की मंषानुसार कार्य करना है। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में सभी अधिकारी ईमानदारी और कर्तव्य परायणता के साथ कार्य करे। जन सेवा षिविरों में किसी भी प्रकार कोई लापरवाही नहंी बरती जाए। षिविर में जनता के आने वाले समस्त आवेदनों का तत्काल ही निराकरण करने के प्रयास किए जाए। मप्र सरकार एवं कंेद्र सरकार की सभी महत्वाकांक्षी योजनाआंे का शत-प्रतिषत लाभ पात्र हितग्राहियों को मिले, यह सुनिष्चित करे।
पीएम आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड पर फोक्स
मंत्री श्री भार्गव ने प्रमुख विभागों की मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान की योजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्य रूप से अधिकारियों से प्रधानमंत्री आवास योजना का जिले के प्रत्येक हितग्राही को लाभ दिलवाने के साथ भारत आयुष्मान कार्ड भी प्रत्येक पात्र व्यक्ति के बने, इस हेतु निर्देषित किया। इसके अलावा पेंषन प्रकरण, बैंकों में ़ऋण प्रकरणों में आवेदको को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आए, इस हेतु सख्ती से निर्देष दिए। बैठक में विभागों की योजनाओं की क्रमवार जानकारी कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने प्रोजेक्टर के माध्यम से दी। जिसे जानकार मंत्री श्री भार्गव ने संतोष भी व्यक्त किया। इस दौरान मुख्य रूप मंे जिले के 6 विकासखंडों में शहरी, नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में वार्डवाईस, क्षेत्रवार तथा ग्राम अनुसार लगाए जा रहे षिविरों की संख्या के बारे में भी अवगत करवाया गया।
यह रहे मुख्य रूप से उपस्थित
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष एलएस नायक, जिला पचंायत अध्यक्ष श्रीमती सोनल जसवंतसिंह भाबोर, जनपद पंचायत झाबुआ अध्यक्ष पति हरू भूरिया, जनपद सदस्य बहादुर हटिला, प्रषासनिक अधिकारियों मंे जिला पंचायत के नवागत सीईओ अमनकुमार वैष्णव, अपर कलेक्टर एसएस मुजाल्दा, डिप्टी कलेक्टर तरूण जैन एवं एलएन गर्ग, एसडीएम झाबुआ सुनिलकुमार झा, अंकिता प्रजापति मेघनगर, अनिल भाना थांदला, सुनिलकुमार राठौर पेटलावद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीएल कुर्वे, तहसीलदार झाबुआ आषीष राठौर, नायब तहसीलदार एवं नपा के प्रभारी सीएमओ जितेन्द्रसिंह सोलंकी सहित प्रमुख विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।
पिटोल में जनता से किया संवाद
मंत्री श्री भार्गव ने कलेक्टोरेट से अपने वाहनों के काफिले के साथ मप्र की सीमा पर लगे पिटोल पहुंचकर यहां मुख्यमंत्री जन सेवा षिविर में षिरकत र्की। यहां जिला प्रषासन की ओर से विषेष व्यवस्था की गई थी। जिसमें प्रमुख विभागों की योजनाआंे के स्टाॅल लगे होने के साथ सभी व्यवस्थाएं चाॅक चैबंद की गई। मंत्री श्री भार्गव ने यहां जनता से सीधे संवाद करते हुए उन्हें शासकीय योजनाआंे के मिल रहे लाभों के बारे में जाना। बाद अपने संबोधन में देष के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मप्र के मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चैहान की भूरी-भूरी प्रसंषा करते हुए दोनो सरकार द्वारा सचंालित की जा रहीं जन-हितैषी योजनाआंे का समस्त जनता से पूर्ण लाभ लेने हेतु आव्हान किया। मंत्री श्री भार्गव का शाम करीब 5 बजे यहां से इंदौर के लिए प्रस्थान हुआ।

Trending