DHAR

22 अक्टूबर को धार जिला मुख्यालय उप पंजीयक कार्यालय खुला रहेगा

Published

on

        धार, 21 अक्टूबर 2022/ जिला पंजीयक श्री दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक, मध्यप्रदेश भोपाल के  निर्देशानुसार जनसामान्य को दस्तावेजों के पंजीयन कार्य में अधिक सुविधा देने एवं शासन के राजस्व को दृष्टिगत रखते हुए 22 अक्टूबर (धनतेरस) को धार जिले का मुख्यालय उप पंजीयक कार्यालय खुला रहेगा एवं सामान्य कार्य दिवसों की भांति पंजीयन कार्य सम्पादित किया जायेगा।  मुख्यालय धार के अतिरिक्त शेष उप पंजीयक कार्यालय बंद रहेगे।

Trending