झाबुआ

झाबुआ शहर को इंदौर महानगर की तर्ज पर डेवलपमेंट करने के प्रयास किए जाएंगे -ः नपा अध्यक्ष श्रीमती कविता सिंगार

Published

on

दौलत गोलानी


शहर के निर्धन व्यापारियों की भी दीपावली खुषहाल बनाने हेतु नगरपालिका करेगी विशेष सहयोग -ः नपा उपाध्यक्ष लाखनसिंह सोलंकी
नगरपालिका द्वारा शहर में महिलाआंे के लिए सार्वजनिक सुविधा घर निर्माण, पार्किंग व्यवस्था दुरस्त करने और जरूरतमंद व्यापारियांे की पूर्ण मद्द करना अत्यंत आवष्यक -ः सकल व्यापारी संघ अध्यक्ष संजय कांठी
सकल व्यापारी संघ की दीपावली मिलन समारोह, व्यापारी प्रिमीयर लीग को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न,
नपा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं वार्ड क्र. 5 के व्यापारी पार्षद घनष्याम भाटी का किया गया नागरिक अभिनंदन
झाबुआ। सकल व्यापारी संघ झाबुआ की महत्वपूर्ण बैठक 20 अक्टूबर, गुरूवार रात करीब 9 बजे से स्थानीय लक्ष्मीनगर स्थित अंबा पैलेस पर संपन्न हुई। जिसमें मुख्य रूप से व्यापारी संघ द्वारा आगामी दिनों में मनाए जाने वाले दीपावली मिलन समारोह में शहर के समस्त व्यापारियांें की सहभागिता, दिसंबर माह में किए जाने वाले व्यापारी प्रिमीयर लीग-2022 के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। वहंीं इस दौरान नगरपालिका परिषद् झाबुआ की नव-निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती कविता सिंगार, उनके प्रतिनिधि के रूप मंे युवा भाजपा नेता शैलेष बिट्टू सिंगार, नपा उपाध्यक्ष लाखनसिंह सोलंकी एवं वार्ड क्र. 5 के व्यापारी पार्षद घनष्याम भाटी का संस्था की ओर से नागरिक अभिनंदन किया गया।
जानकारी देते हुए सकल व्यापारी संघ मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सकल व्यापारी संघ के वरिष्ठ परामर्षदाता प्रेमप्रकाष कोठारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज जैन ‘मोगरा’, पूर्व उपाध्यक्ष कमलेष पटेल, व्यापारी संघ के संगठन मंत्री एवं समर्पित हरिष शाह लालाभाई, पूर्व कोषाध्यक्ष राजेष शाह, सेवाभावी युवा हार्दिक अरोड़ा उपस्थित थे। प्रारंभ में अतिथियों ने मां सरस्वतीजी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन किया। अतिथियों का स्वागत सकल व्यापारी संघ के वरिष्ठजनों में अषोक सकलेचा, भरत बाबेल, दीपक माहेष्वरी, मनोज सोनी, वरिष्ठ समाजेसवी अषोक शर्मा एवं अजय रामावत, सामाजिक महासंघ अध्यक्ष नीरजसिंह राठौर, संस्कार भारती अध्यक्ष प्रदीप जैन, रोटरी क्लब आजाद अध्यक्ष नीरज गादिया, रोटरी क्लब ‘मेन’ से वर्तमान अध्यक्ष कार्तिक नीमा, पूर्व अध्यक्ष मनोज अरोरा, मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी आदि ने किया। स्वागत उद्बोधन सकल व्यापारी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज जैन ‘मोगरा’ ने देते हुए संस्था के कार्यों पर संक्षिप्त प्रकाष डाला।
दीपावली मिलन समारोह एवं वीपीएल-2022 का वृहद स्तर पर होगा आयोजन
गरिमामय समारोह की व्यवस्था में विशेष सहयोग सकल व्यापारी संघ के कोषाध्यक्ष अमित जैन, रोटरी क्लब आजाद सचिव मनोज कटकानी एवं व्यापारी संघ के तकनीकी सलाहकार युवा प्रांषु कांठी, ने प्रदान किया। इस अवसर पर सकल व्यापारी संघ से वरिष्ठ राजेन्द्र संघवी, संजय गांधी, मनोज संघवी, सह-सचिव अब्बासभाई बोहरा, युवा गोपाल सोनी, अंकुष कांठी, रत्ननदीप सकलेचा, मयंक जैन, पराग रूनवाल, संजय कटकानी, हनीफ लोधी, अर्पित कटकानी, वादिह शेख, मातृ शक्तियों में सकल व्यापारी संघ महिला इकाई की संस्थापक मंजुला शाह, अध्यक्ष श्रीमती कुंता सोनी, नेहा संघवी, ओमश्री सेंगर आदि ने दीपावली मिलन समारोह एवं वीपीएल आयोजन को लेकर अपने-अपने अमूल्य सुझाव तथा विचार व्यक्त किए। इसी बीच वीपीएल-2022 के प्रथम पुरस्कार की घोषणा वरिष्ठ समाजसेवी एवं नपा उपाध्यक्ष लाखनसिंह सोलंकी की ओर से की गई।  
सभी के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा
इस अवसर पर सकल व्यापारी संघ अध्यक्ष संजयकुमार कांठी ने नपा अध्यक्ष श्रीमती कविता सिंगार का पुष्प गुच्छ भेंटकर नागरिक अभिनंदन किया। वहीं नपा उपाध्यक्ष श्री सोलंकी एवं वार्ड क्र. 5 के पार्षद घनष्याम भाटी का भी व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पमालाओं से स्वागत किया। अपने संक्षिप्त उद्बोधन में सर्वप्रथम युवा भाजपा नेता शैलेष बिट्टू सिंगार ने कहा कि आप शहर के समस्त व्यापारियों के आषीर्वाद से मेरी भाभी श्रीमती कविता सिंगार की अध्यक्ष पद पर ताजपोषी हुई है। सभी से समन्वय स्थापित कर हम सभी कार्य करेंगे। नपा अध्यक्ष श्रीमती कविता सिंगार ने कहा कि उनका मंषा है कि झाबुआ शहर का विकास इंदौर महानगर की तर्ज पर हो। झाबुआ को स्वच्छता के मामले में नंबर-वन पर लाने के साथ शहर की ज्वलंत और मुख्य समस्याओं की ओर भी फोक्स करने की बात उन्होंनंे कहीं। नपा उपाध्यक्ष श्री सोलंकी ने कहा कि आगामी दीपावली पर्व शहर के निर्धन एवं छोटे व्यापारी खुषहाली के साथ मना सके, ऐसे प्रयास वह सकल व्यापारी संघ के साथ मिलकर करेंगे।
शहर की इन समस्याओं और मांगांे से करवाया अवगत
अंत में सकल व्यापारी संघ अध्यक्ष संजयकुमार कांठी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि व्यापारी संघ के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य सेवाभावी और समर्पित होकर हमेषा व्यापारियों के हितार्थ कार्य करने के साथ ही रचनात्मक, साामाजिक कार्यों हेतु भी अग्रणी रहते है। सभी का समान सहयोग संस्था को प्राप्त होता है। जिसके कारण संस्था आज निरंतर प्रगति कर रही है। उन्होंने इस दौरान नपा की नव-निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सिंगार एवं उपाध्यक्ष श्री सोलंकी से शहर के विकास कार्यों में मुख्यतः महिलाओं के लिए प्रमुख स्थान चिन्हीत कर सार्वजनिक सुविधा घर बनाए जाने के साथ ही पिछले कुछ महीनों पूर्व जिला प्रषासन एवं पुलिस प्रषासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्य बाजारों में जो 7 पार्किंग स्थल तय किए थे, उनका वर्तमान में पालन नहीं होने से शहर में ट्राफिक जाम एवं अव्यवस्था संबंधी समस्या आ रहंी है, उन पार्किंग स्थलों का सभी वाहन चालकों से पालन करवाने की बात कहीं। इसके अतिरिक्त अध्यक्ष श्री कांठी ने बताया कि सकल व्यापारी संघ शहर के निर्धन एवं मध्यम वर्गीय व्यापारियों की हर संभव मद्द के लिए तत्पर है। आवष्यकता वाले व्यापारियों के लिए काॅलोनी निर्माण किए जाने के प्रोजेक्ट पर भी कार्य चल रहा है। समारोह का सफल संचालन सकल व्यापारी संघ सचिव हिमांषु त्रिवेदी ने किया एवं आभार सकल व्यापारी संघ से जुड़े वरिष्ठ नीरज गादिया ने माना।

Trending