झाबुआ

दीपावली पर्व के एक दिन पूर्व रूपचैदस पर महिला-पुरूषों ने ब्यूटी पार्लर एवं हेयर ड्रेसेस शाॅप पर पहुंचकर अपने रूप को निखारा, दिनभर बाजारो में रहीं विशेष भीड़

Published

on

दौलत गोलानी कि रिपोर्ट
झाबुआ। दीपावली के एक दिन पूर्व रूप चैदस पर्व मनाया गया। रूप चैदस पर सजे-संवरने का विशेष महत्व रहता है। जिसके चलते 23 अक्टूबर, रविवार को सुबह से ही बाजारों मंे विषेष रौनक देखने को मिली। लोगों ने दीपावली पर्व को लेकर जमकर खरीदी की। वहीं रूप चैदस होने से ब्यूटी पार्लर एवं हेयर ड्रेसेस दुकानों पर जाकर अपने रूप को भी निखारा।
24 अक्टूबर, सोमवार को दीपावली पर्व पूरे देष में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया जाएगा। जिले मंे भी दीपावली पर्व को लेकर विषेष उत्साह रहेगा। जिसका कारण इस वर्ष 2 साल बाद लोग दीपावली पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाएंगे। वहीं पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व का शासकीय अवकाष होने के साथ ही मप्र शासन की ओर से सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों एवं आउटसोर्स कर्मियों को भी दीपावली पूर्व वेतन जारी करने से उत्साह दुगुना रहेगा। वहीं पर्व को लेकर जिले के शहरी, नगरीय के साथ ग्रामीणजनों में भी विशेष उत्साह है। दीपावली पर्व हमारी भारतीय संस्कृति एवं परंपरा को प्रदर्षित करता है। सोमवार को दीपावली पर्व को लेकर सुबह से लेकर देर रात उत्साह और उल्लास देखने को मिलेगा।
ब्यूटी पार्लर और हेयर ड्रेसेस दुकानों पर रहीं भीड़
दीपावली के एक दिन पूर्व रूप चैदस पर शहर के सभी ब्यूटी पार्लर और हेयर ड्रेसस दुकानों पर अधिक भीड़ देखने को मिली। महिलाओं, जिसमे विषेषकर युवतियों और बालिकाओं ने ब्यूटी पार्लर पर पहुंचकर अपने रूप को निखारा। वहीं पुरूष, जिसमें भी विषेषकर युवाआंे और बालकोें मंें हेयर ड्रेसस दुकानों पर जाकर सज-संवरने का चार्म अधिक रहा। शहर के राजवाड़ा पर निहार ब्यूटी पार्लर की संचालक टीना बैरागी ने बताया कि करवा चैथ पर्व से ही महिलाओं का पार्लर पर आकर सजने-संवरने का क्रम आरंभ हो गया था, जो सोमवार को दीपावली पर्व पर शाम तक चलेगा। राधाकृष्ण मार्ग में हेयर ड्रेसेस दुकान संचालक राजूभाई ने बताया कि युवाओं मंें दिनभर बाॅडी मसाज, कंटिग, सेविंग आदि को लेकर उत्साह अधिक रहा।

झाबुआ के राजवाड़ा स्थित निहार ब्यूटी पार्लर पर रूप चैदस पर शहरी के साथ ग्रामीण युवतियों ने भी पहुंचकर अपने रूप को निखारा।

Trending