झाबुआ

झाबुआ – कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जिले वासियो को दीपावली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी ।

Published

on

झाबुआ से जिला प्रतिनिधि नयन टवली की खबर ✍️

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ।

कलेक्टर – श्रीमती रजनी सिंह ने जिलेवासियों को दीपावली के पावन पर्व पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि दीप उत्सव हमारी सांस्कृतिक चेतना का  अमृत कलश है। दीपावली सभी नागरिकों के लिए सुख और समृद्धि का उपहार लेकर आए। सुरक्षा को ध्यान रखते हुए दीपावली का पर्व मनाएं। कलेक्टर ने कहा कि इस दीपावली में केवल हानि रहित ग्रीन पटाखों का उपयोग करें। पटाखे खुले स्थान पर तथा सुरक्षित तरीके से चलाएं। हमारे अपने कारीगरों के परिश्रम को सम्मान देते हुए स्वदेशी दीपक और मूर्तियाँ उपयोग में लाई जाएँ। मिट्टी के दिए जलाने से माटी शिल्पियों को भी मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि इस दीपावली में मिट्टी से बने दीपकों का अधिक से अधिक उपयोग करें। यह पर्यावरण की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। दीपावली जिले के हर नागरिक के लिए मंगलमय हो। देवी महालक्ष्मी से प्रार्थना है कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि आए। दीप पर्व जीवन में प्रसन्नता को बढ़ाने का अवसर है ।

Trending