झाबुआ

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का जिला भाजपा व एनजीओ प्रकोष्ठ ने किया भव्य स्वागत……

Published

on

झाबुआ – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा का झाबुआ जिले में आगमन होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक के नेतृत्व में जिला भाजपा के पदाधिकारियों और एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज अरोरा द्वारा करडावद बड़ी स्थित हनुमान मंदिर पर भव्य स्वागत किया गया और पुष्प मालाओं से अभिनंदन किया। स्वागत की इसी कडी मे जिला भाजपा के साथ-साथ नगर मंडल भाजपा के सदस्यों ने भी पुष्प मालाओं के द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया । 29 अक्टूबर शनिवार सुबह धार-राजगढ़, दततीगांव होते हुए झाबुआ पहुंचे। झाबुआ में भाजपा द्वारा ऐतिहासिक स्वागत के बाद मेघनगर से थांदला पहुंचकर भाजपा अजजा मोर्चा के प्रशिक्षण वर्ग में मोर्चा के प्रादेशिक एवं जिला पदाधिकारियों का कर रहे हैं मार्गदर्शन ।

जानकारी अनुसार जिले के थांदला में भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व थांदला विधायक कलसिंह भाबर के नेतृत्व तथा अगुवाई में होने प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी बीच 29 अक्टूबर, शनिवार को  थांदला दौरे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद वीडी शर्मा पहुंच चुके है। जहां उनके द्वारा प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा अजजा मोर्चा के समस्त प्रादेशिक पदाधिकारी, जिलाध्यक्षों एवं जिला महामंत्रीगणों को संगठन को सक्रिय एवं मजबूत बनाने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। इसी बीच 30 अक्टूबर, रविवार को थांदला में आदिवासी जनजाति मामलों के केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते के दौरे की भी जानकारी मिली है।

Trending