RATLAM

योग साधना के नियमित अभ्यास से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहता है-श्री जोशी श्री सांई योग केंद्र एवं योगधाम परिवार द्वारा दीप मिलन समारोह आयोजित किया गया

Published

on

योग साधना के नियमित अभ्यास से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहता है-श्री जोशी
श्री सांई योग केंद्र एवं योगधाम परिवार द्वारा दीप मिलन समारोह आयोजित किया गया
रतलाम। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के वरिष्ठ मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष शरद जोशी ने कहा कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग साधना एक कुंजी है, जिसके नियमित अभ्यास से मनुष्य का स्वास्थ्य उत्तम रहता है बल्कि उसकी दिनचर्या भी ठीक रहती है। श्री जोशी ने यह बात  श्री सांई योग साधना केंद्र तथा योगधाम परिवार द्वारा श्री सांई मंदिर सभागृह में आयोजित दीप मिलन समारोह में कही। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने स्वस्थ भारत का संदेश देते हुए योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित किया है, केवल भारत में ही नहीं बल्कि विश्व के अनेक देशों ने हमारी इसी ऋषि परम्परा को अपनाया है। उन्होंने कहा कि योग के महत्व को समझते हुए इसका अधिक से अधिक प्रचार आवश्यक है। क्योंकि योग की जीवनशैली से ही शरीर को स्वस्थ एवं मजबूत बनाया जा सकता है।
                 कार्यक्रम के विशेष अतिथि इप्का लेबोरेटरी के जनसंपर्क अधिकारी विक्रम कोठारी ने कहा कि अपने पास कितना भी धन हो और यदि आप स्वस्थ नहीं हो तो धन की कोई उपयोगिता नहीं।  स्वस्थ शरीर ही असल में धन है,जिसकी रक्षा  के लिए हमें योग तथा प्राणायाम को अपनाना होगा। उन्होंने योग साधना केंद्र की प्रशंसा  की और कहाकि योगधाम पत्रिका ने योग प्राणायाम के प्रचार-प्रसार का जो बीड़ा उठाया है इससे समाज को निश्चित ही लाभ मिलेगा।
               योगधाम पत्रिका के संपादक मिश्रीलाल सोलंकी ने कहा कि पत्रिका के माध्यम से योग प्राणायाम का प्रचार-प्रसार ही हमारा मुख्य लक्ष्य है। हमारे इस अभियान को शहर के प्रमुख योग साधकों का स्नेह प्राप्त हो रहा है, जिसके माध्यम से हमें योग साधना अभियान को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिल रही है।
              योग केंद्र के संचालक डा. प्रकाश चौपड़ा ने कहा कि डा. प्रदीप कोठारी के नेतृत्व में हमारी संस्था विगत कई वर्षों से योग साधना के क्षेत्र में काम कर रही है। हमारा प्रयास है कि हम अधिक से अधिक लोगों को योग की जीवन शैली से जोड़े,ताकि उनका स्वास्थ्य उत्तम रहेे और वह घर-परिवार और समाज की बेहतर सेवा कर सके।
             चाटर्ड अकाउंटेंट गरिमा सोनी ने भी योग के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि बेहतर समाज कैसा हो और उसकी जीवन शैली कैसी हो  इस पर किताब लिख रही है और अनेक लेख इसी विषय पर उनके प्रकाशित हुए है।
             इस अवसर पर योग साधक अमेरिका से लौटेे विरेन्द्रसिंह रघुवंशी, श्रीमती प्रतिभा रघुवंशी एवं धार्मिक यात्रा लौटी योग साधिका दीपा पुंजावत का सम्मान किया गया। अतिथियों का स्वागत डा. प्रकाश चौपडा, मिश्रीलाल सोलंकी, महावीरसिंह शक्तावत, महेन्द्रसिंह सिसौदिया, प्रियंका बाफना, सीमा व्यास, चीना आनंद, एडवोकेट मंजू सोनी ने किया।
              प्रमोद राघव, विकास चौपड़ा, प्रणव व्यास, अजय आचार्य, भंवरलाल चपड़़ोद, मांगीलाल सोलंकी, सुभाष चत्तर, ओम अग्रवाल, कैलाश यादव, के.बी.व्यास, रंजना राघव, खुशी बाफना, लीना व्यास, संजना पालीवाल सहित संस्था केे सदस्य उपस्थित थे। संचालन गोरीशंकर खिंची एवं आभार महेन्द्रसिंह सिसौदिया ने माना।

Trending