RATLAM

भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए हर कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका जनजातीय मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति एवं प्रशिक्षण वर्ग का समापन केंद्रीय मंत्री, अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री ने किया संबोधित

Published

on

राष्ट्रवाद के विचार के साथ हम भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं की इस पुनित लक्ष्य भूमिका उस गिलहरी की तरह है, जो राम सेतु बनाने के लिए लगी हुई थी। हम पार्टी के कार्यक्रमों के साथ अपने विचार से जनजातीय बंधुओं को जोड़ें और सरकार की योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाएं, तभी हमारी भूमिका सार्थक होगी। यह बात पार्टी नेताओं ने रविवार को झाबुआ के थांदला में अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक एवं प्रशिक्षण वर्ग के समापन अवसर पर कही। बैठक एवं वर्ग को केंद्रीय मंत्री श्री फग्गनसिंह कुलस्ते, अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री समीर उरांव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितांनद जी ने संबोधित किया।

कांग्रेस ने जनजातीय बंधुओं के साथ हमेशा छलावा किया: कुलस्ते
केंद्रीय मंत्री श्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने संबोधित करते हुए कहा कि देश में सबसे अधिक सत्ता कांग्रेस की रही कांग्रेस ने जनजातीय बंधुओं के साथ हमेशा छलावा किया। जनजातीय समाज के उत्थान के लिए अगर किसी ने शुरूआत की तो वह तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री अटलबिहारी वाजपेयी थे। जिन्होंने प्रथक मंत्रालय बनाकर जनजातीय विकास के मार्ग खोले। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अटल जी के कामों को आगे बढ़ाने का काम किया। आदिवासी अंचल के मजरो टोलो तक प्रधानमंत्री आवास योजना के पक्के घर बने हैं, तो उज्जवला योजना का गैस कनेक्शन और उजाला योजना का प्रकाश फैला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छल और प्रपंच में माहीर है, हमें सजग और सतर्क रहकर जनजातीय बंधुओं को यह बताना होगा कि कांग्रेस ने कभी भी जनजातीय बंधुओं का भला नहीं किया।

मोर्चा के कार्यकर्ता शासन की योजनाओं को हर घर तक पहुंचायें: समीर उरांव
जनजातीय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री समीर उरांव ने कहा कि केंद्र और राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। डबल इंजन की सरकार ने जनजातीय वर्ग के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता शासन की योजनाओं को जनजातीय बंधुओं तक पहुंचाने का काम करें।
बूथ जितना सशक्त होगा, संगठन उतना मजबूत होगा: हितानंद जी
प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि देश में अनेक राजनीतिक दल काम कर रहे हैं। कोई व्यक्ति आधारित है तो काई परिवारवाद से ग्रसित है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसा दल है जो विचार आधारित है। हमारे यहां संगठन ही सर्वोपरि है, इसलिए भारतीय जनता पार्टी की पहचान उसके उत्कृष्ठ संगठन के रूप में होती है। हमारा संगठन बूथ स्तर तक फैला हुआ है। संगठन को मजबूत करना है तो हमें बूथ को सशक्त करना होगा। श्री हितानंद ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए संपर्क अभियान और नियमित बैठकें करने की बात कही।
तीर कमान भेंटकर अतिथियों का किया स्वागत

मोर्चा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक एवं प्रशिक्षण वर्ग में जनजातीय संस्कृति की झलक दिखाई दी। कार्यक्रम स्थल को परंपरागत तरीके से सजाया गया था। वहीं अतिथियों को स्वागत तीरकमान और फलिया भेंटकर किया गया। बैठक एवं वर्ग में पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री श्री ओमप्रकाश धुर्वे, मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री कालीराम मांझी, श्री गजेंद्र सिंह पटेल, मोर्चा के प्रदेश प्रभारी श्री विद्या सिद्धार्थ, पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री जयदीप पटेल, मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री पंकज टेकाम, श्री मुकाम सिंह रावत, श्री लक्ष्मण राज सिंह मरकाम, डॉ. निशांत खरे, श्री लक्ष्मण नायक, श्री गिरिराज सिंह व अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Trending