झाबुआ

सिंधी समाज द्वारा चेटीचंद पर्व 6 अप्रेल को मनाया जाएगा, समाज की महिला इकाई की हुई बैठक

Published

on

झाबुआ से दौलत गोलानी की रिपोर्ट
झाबुआ। सिंधी समाज द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी चेटीचंद पर्व (भगवान झूलेलालजी का जन्मोत्सव) हर्षोल्लासपूर्वक मनाया जाएगा। पर्व को लेकर समाज की महिला इकाई की बैठक स्थानीय सिद्धेशवर कॉलोनी में अशाेक सावलानी के निवास पर आयोजित हुई। जिसमें इस दिन किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई एवं सभी कार्यक्रम तय किए गए।
समाज की महिलाओं द्वारा निर्धारित किए गए कार्यक्रमों के तहत 5 अप्रेल को संध्या 7 बजे चेटीचंद की पूर्व संध्या पर समाजजनों द्वारा अपने घर-आंगनों में रोनी करते हुए दीपक प्रज्जवलित किए जाएंगे। बाद अगले दिन 6 अप्रेल को चेटीचंद पर्व पर अलसुबह 5 बजे प्रभात फैरी निकाली जाएगी, जिसमें सभी दो पहिया वाहन से शामिल होंगे। यह प्रभात फैरी, शहर के समाजजनों के घर जाकर चेंटीचंद पर्व की शुभकामनाएं देते हुए नृत्य आदि करेगी। सुबह 10 बजे स्थानीय कॉलेज मार्ग स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर समाजजन एकत्रित होंगे। 10 से दोपहर 12 बजे तक भजन-किर्तन का दौर चलेगा। ठीक दोपहर 12 बजे भगवान झूलेलालजी का जन्मोत्सव मनाते हुए भगवान को भोग लगाकर महाआरती की जाएगी। बाद महाप्रसादी (सामूहिक) भोज का आयोजन होगा। इसी बीच समाजजन शहर के छोटे तालाब पर पहुंचकर यहां भी पूजन करेंगे।
ये महिलाएं रहीं उपस्थित
यह बैठक करीब आधे घंटे तक चली। इस अवसर पर समाज की वरिष्ठ निर्मला सावलानी, आज्ञा छाबड़ा, गायत्री सावलानी, रीना चावला, रूक्मणी गोलानी, हर्षा गिधवानी, प्रियंका आहूजा, दुर्गा गोलानी, आा वतनानी, सोनाक्षी गोलानी, विंशका गोलानी आदि उपस्थित थी। 1 अप्रेल, सोमवार रात्रि को समाज के पुरूषों की बैठक का भी आयोजन अशोक सावलानी के निवास पर होगा।

फोटो 005 -ः झाबुआ के सिंधी समाज की महिला इकाई की बैठक हुई संपन्न।

Click to comment

Trending