Ranapur

वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू 45 कर्मचारी ले रहे प्रशिक्षण

Published

on

वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
45 कर्मचारी ले रहे प्रशिक्षण
रतलाम, । वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन रतलाम मंडल पर 1 से 3 नवंबर तक चलने वाले प्रशिक्षण शुरू हुआ। शिविर में 45 कर्मचारी प्रशिक्षण के लिए शामिल हुए।
मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी ने हरमुद्दा को बताया कि मुख्य अतिथि दीपक परमार वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी एवं अहमदाबाद मंडल के मंडल मंत्री एवं प्रशिक्षण देने आए दिनेश पांचाल, मनोहर सिंह बारठ, मंडल मंत्री रतलाम मंडल एवं अध्यक्ष एस एस शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक ने सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर विधिवत तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया।
डी ए आर के बारे में कराया अवगत
श्री परमार ने कहा कि प्रशासनिक कार्यों को यूनियन के साथ मिलकर किस तरह से कर्मचारी हित में कार्य किए जाते हैं उनके बारे में विस्तृत जानकारी दी। डी ए आर के बारे प्रशिक्षण लेने आए सभी कर्मचारियों को अवगत कराया। इस अवसर पर अहमदाबाद मंडल के मंडल मंत्री श्री  पांचाल ने यूनियन के इतिहास को विस्तार से बताते हुए सभी प्रशिक्षण लेने आए कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी।
इन्होंने भी किए विचार व्यक्त
इस अवसर पर मंडल मंत्री बारठ, श्री शर्मा अध्यक्ष, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कौशिक, नरेंद्र सिंह सोलंकी, ह्रदेश पांडे, शैलेश तिवारी ने भी विचार व्यक्त किए। तीन दिवसीय प्रशिक्षण 45 कर्मचारी प्रशिक्षण ले रहे हैं। आभार सहायक मंडल मंत्री हरीश चंदवानी ने माना।हरमुद्दा से साभार

Trending