झाबुआ

आंवला नवमी पर मंदिर में हुआ अन्नकूट:लगा छप्पन भोग, महाआरती के साथ हुआ प्रसादी वितरण

Published

on

 

आलोट के राजेंद्र चौक स्थित हनुमान मंदिर पर आंवला नवमी के उपलक्ष्य में अन्न कूट महोत्सव मनाया गया जिसमें बजरंगबली को छप्पन भोग लगाया गया, महा आरती की गई। और प्रसादी वितरण किया गया। नगर की धर्म प्रेमी जनता ने इस अवसर पर शामिल होकर धर्म लाभ लिया, मंदिर समिति ने प्रसादी वितरित की गई प्रतिवर्ष अन्न कूट महोत्सव मनाया जाता है।

56 पकवानों के भोग से महकते रहे हैं देवालय

             दीपावली के बाद नगर के मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव के तहत अलग-अलग मंदिरों में अलग-अलग समय पर भगवान को छप्पन भोग लगाए जा रहे हैं। हर जगह पर पकवानों की महक से देवालय महक रहे हैं, गुरुवार को कारगिल चौराहा स्थित चिंताहरण गणेश मंदिर पर दोपहर 1:00 बजे भगवान गणेश को छप्पन भोग लगाए जाएंगे।

                समिति के सदस्यों ने बताया कि कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष में सभी देवालयम में भगवान को छप्पन भोग लगाकर अन्नकूट महोत्सव मनाया जा रहा है,इसी क्रम में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भगवान चिंताहरण गणेश जी को गुरुवार दोपहर 1:00 बजे छप्पन भोग लगाकर महाआरती की जाएगी इसमें क्षेत्र के समस्त नागरिकों को आमंत्रित किया है।

Trending