RATLAM

अंधे क़त्ल का पर्दाफाश, पति ही निकला पत्नी का हत्यारा, डेढ़ माह बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार

Published

on

रतलाम, पुलिस को अंधे क़त्ल की गुत्थी सुलझाने में सफलता मिली। करीब डेढ़ माह पूर्व मिली महिला की लाश का पुलिस ने पर्दाफाश किया। मारपीट से हुई थी महिला की मौत। आरोपी पति के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना रावटी थाना के गॉव भूतपाड़ा की है। 15 सितम्बर की शाम को मृतिका रावटी के पास भूतवाड़ा में अपने ही खेत पर मृत मिली थी। मोहन देवड़ा की सुचना पर रावटी पुलिस न महिला की मौत पर मामला दर्ज किया था। उस समय महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया था।पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी इडला मौर्य ने जाँच शुरू की। जांच में महिला को परेशान करना पाया गया। जांच में पुलिस ने पाया कि घटना वाले दिन मृतिका के साथ खेत पर उसके पति सतीश पिता मोहन देवड़ा ने मारपीट की थी। जिससे महिला की मौत हो गई। पुलिस ने महिला की मौत के मामले में पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।(इ खबर टुडे) से साभार

Trending