RATLAM

वादा खिलाफी पर धरना : कर्मचारियों के साथ वादा खिलाफी, मांगों का निराकरण नहीं, 7 नवंबर को 1 min read

Published

on

रैली निकालकर देंगे ज्ञापन

रतलाम, ~~ म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ, जिला शाखा रतलाम प्रदेश के नियमित एवं संविदा कर्मचारियों के हितों की लगातार अनदेखी, कर्मचारियों के साथ वादा खिलाफी, मांगों का निराकरण नहीं करने, बार-बार आश्वासन के बाद भी कर्मचारियों के साथ निरंतर छल कियाजा रहे है। इससे खफा कर्मचारियों द्वारा 7 नवंबर सोमवार को एक दिवसीय धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

 

संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश जोशी जिला सचिव अनिल मेहता ने हरमुद्दा को बताया कि धरना प्रदर्शन गुलाब चक्कर, पुराने कलेक्टोरेट कार्यालय रतलाम पर होगा। दोपहर 3.00 बजे एकत्रीकरण कर रैली के रूप में मुख्यमंत्री के नाम 29 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन कलेक्टर रतलाम को सायंकाल 4 बजे नए कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत करेगा।

आयुष विभाग भी देगा 8 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन

साथ ही साथ संघ आयुष विभाग की 8 सूत्रीय मांगों एवं विभिन्न विभागों की स्थानीय मांगों का ज्ञापन भी दिया जाएगा।

कर्मचारियों से आह्वान

कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष श्री जोशी सचिव श्री मेहता, जिला कोषाध्यक्ष नरेन्द्र पंढारकर, तहसील रतलाम अध्यक्ष अशोक शर्मा, रावटी अध्यक्ष गिरीश ठक्कर, बाजना अध्यक्ष संजय उपाध्याय, सैलाना अध्यक्ष डाॅ. राकेश राज शर्मा, प्रभुलाल मेहता, पिपलौदा अध्यक्ष कन्हैयालाल गुजराती एवं जावरा अध्यक्ष परिक्षित पुरोहित एवं डाॅ. अजय उपाध्याय ने जिले में कार्यरत समस्त विभागों के नियमित, संविदा, कार्यभारित, दैनिक वेतनभोगी सहित पंचायत विभाग के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, लोक निर्माण विभाग, आयुष विभाग, लिपिकीय कर्मचारियों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रदर्शन कर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Trending