Ranapur

भाजपा मंडल का हुआ विस्तार

Published

on

संचित कटारिया की हुई पदोन्नति उपाध्यक्ष से बनाए गए महामंत्री

राणापुर नावेद रजा‌। भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक की सहमति पर भाजपा मंडल अध्यक्ष किर्तीश राठौड़ ने मंडल कार्यकारिणी का विस्तार किया। नवीन कार्यकारिणी में कई पदाधिकारियों के पद को बरक़रार रखा तो कई पदाधिकारियों की पदोन्नति भी की गयी, वहीं नवीन कार्यकारिणी में अनेक नये चहरो को भी जगह दी गई। नवीन कार्यकारिणी में लालचंद गाहरी का महामंत्री का पद बरक़रार रहा वहीं पुर्व में दो बार उपाध्यक्ष रहे संचित कटारिया की पदोन्नति करते हुए उन्हें महामंत्री बनाया गया। कार्यकारिणी में सात उपाध्यक्ष बनाए गए जिसमें कमलेश नायक के पद को बरक़रार रखा गया, वहीं पुर्व में कोषाध्यक्ष के पद पर रहे मनिष छिपानी की पदोन्नति करते हुए उन्हें भी उन्हे भी उपाध्यक्ष बनाया गया, इसके अलावा विरसिह भयडिया, बाबूसिह डामोर, कलसिह वसुनिया, राजकुमार पंडया तथा ग्राम भुरीमाटी की सरपंच रमिला जुवानसिह वसुनिया को भी उपाध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी में सात मंत्री भी बनाए गये जिसमें सुशिला नादिया मेडा,संजु वसुनिया, राहुल मकवाना,कालु चेना, राजेंद्र डामोर,सकरिया डामोर को उपाध्यक्ष बनाया गया, इन्ही के साथ पुर्व में मीडिया प्रभारी रहे ध्रुव जोशी की पदोन्नति करते हुए उन्हें भी मंत्री बनाया गया है। कार्यालय मंत्री का पद निखिल शर्मा को सोपा गया है‌। नगर परिषद् उपाध्यक्ष प्रियंका सोनी के पति आशीष सोनी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। मिडिया प्रभारी के रुप में तेजमल गाहरी व आईटी सेल के रूप मे आकाश गोयल को नियुक्त किया गया है।

Trending