DHAR

चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

Published

on

      धार, 5 नवंबर 2022/ मध्यप्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम श्रंखला अंतर्गत 1 नवंबर से 7 नवंबर  तक संपादित गतिविधियां के अंतर्गत शनिवार को वन परिक्षेत्र धार द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कन्या शिक्षा परिसर हिम्मतगढ़ तिरला में किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 123 विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभागिता की गई। जिसमें इको सिस्टम, वन्य जीव संरक्षण, जंगल एवं प्राकृतिक विषयों पर कक्षा छठवीं से बारहवीं तक के बच्चों द्वारा मनमोहक चित्रकारी ड्राइंग शीट पर की गई।

Trending