RATLAM

ब्लॉक के कारण रतलाम मंडल की ट्रेनें प्रभावित:रतलाम रेल मंडल से गुजरने वाली 4 यात्री गाड़ियां चलेंगी परिवर्तित मार्ग से, देखें कौन सी यात्री गाड़ियां प्रभावित

Published

on

रतलाम रेल मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ यात्री गाड़ियों को ब्लॉक के कारण परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। मध्‍य रेलवे के आगरा मंडल के आगरा सिटी- राजा की मंडी स्‍टेशनों के मध्‍य ट्रैक पुननिर्माण कार्य के कारण, दिनांक 17 नवंबर से 22 दिसंबर तक इन यात्री गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा।

यह यात्री गाड़ियां होंगी प्रभावित

गाड़ी संख्‍या 15045 गोरखपुर ओखा साप्‍ताहिक एक्‍सप्रेस, गोरखपुर से 17 नवम्‍बर, 2022 से 22 दिसम्‍बर, 2022 तक वाया यमुना ब्रिज-आगरा फोर्ट- आगरा कैंट होकर चलेगी।

  • गाड़ी संख्‍या 15046 ओखा गोरखपुर साप्‍ताहिक एक्‍सप्रेस, ओखा से 13 नवम्‍बर, 2022 से 18 दिसम्‍बर, 2022 तक चलने वाली वाया आगरा कैंट-आगरा फोर्ट- यमुना ब्रिज चलेगी।
  • गाड़ी संख्‍या 19053 सूरत मुजफ्फरपुर साप्‍ताहिक एक्‍सप्रेस, सूरत से 16 नवम्‍बर, 2022 से 16 दिसम्‍बर, 2022 तक चलने वाली वाया आगरा कैंट-आगरा फोर्ट- यमुना ब्रिज चलेगी।
  • गाड़ी संख्‍या 19054 मुजफ्फरपुर सूरत साप्‍ताहिक एक्‍सप्रेस, मुजफ्फरपुर से 13 नवम्‍बर, 2022 से 18 नवम्‍बर, 2022 तक चलने वाली वाया यमुना ब्रिज-आगरा फोर्ट- आगरा कैंट होकर चलेगी।

Trending