RATLAM

बागाखेड़ा के पास हुआ एक्सीडेंट:सांवलिया जी दर्शन कर लौट रहे लोगों को वाहन ने मारी टक्कर, 7 लोग गंभीर घायल

Published

on

जावरा~~जावरा के पास फोर लेन पर बागाखेड़ा के पास मंगलवार रात सांवलिया जी दर्शन कर लौट रहे लोगों का एक्सीडेंट हो गया। तूफान को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इसमें सवार 7 लोग घायल हो गए, जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

रतलाम के रहने वाले 10 लोग‌ तूफान गाड़ी से सांवलियाजी गए थे।‌ बीती रात लौटते समय बागाखेड़ा के पास वाहन खराब हो गया। वाहन सड़क किनारे खड़ा था तभी पीछे से आ रहे वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में 7 लोग घायल हो गए।

नयागांव टोल एम्बुलेंस और 108 एम्बुलेंस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में रतलाम निवासी सुनीता पति सुनील, कांता बाई पति भगवती लाल, ज्योति पति विश्वास, कीर्ति पिता दीपक सहित 4 अन्य घायल हैं। जिनकी‌ जानकारी निकाली जा रही हैं। घटना की सूचना पर पार्षद निजाम काजी भी सरकारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों की मदद की। बुधवार को टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में पुलिस जानकारी निकालेगी, जिससे कार्रवाई हो सके।

Trending