RATLAM

82 की उम्र में बचपन जैसा जोश, मोहम्मद अनवर ने गोला, चक्र व भाला फेंक में जीते स्वर्ण पदक

Published

on

स्टेट मास्टर्स गेम्स प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का शासकीय कला व विज्ञान महाविद्यालय खेल परिसर में रतलाम जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा सम्मान किया गया।

उज्जैन के महानंदा खेल एरिना में पांचवीं मध्य प्रदेश मास्टर्स गेम्स प्रतियोगिता आयोजित की गई।

रतलाम। स्टेट मास्टर्स गेम्स प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का शासकीय कला व विज्ञान महाविद्यालय खेल परिसर में रतलाम जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा सम्मान किया गया। उज्जैन के महानंदा खेल एरिना में पांचवीं मध्य प्रदेश मास्टर्स गेम्स प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में रतलाम के खिलाड़ियों ने 27 स्वर्ण पदक, पांच रजत और एक कांस्य के साथ कुल 33 पदक अर्जित कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की।

रतलाम जिला एथलेटिक एसोसिएशन व मध्य प्रदेश मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन के सचिव अमानत खान ने बताया कि टेनिस प्रतियोगिता में विजय स्वामी ने एकल व डबल्स में स्वर्ण पदक प्राप्त किए। प्रतियोगिता के सबसे वरिष्ठ खिलाड़ी 82 वर्षीय मोहम्मद अनवर ने शाट पुट (गोला फेंक), डिस्कस (चक्र) व जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) में प्रथम स्थान प्राप्त कर तीन स्वर्ण पदक प्राप्त किए। 65 वर्ष आयु वर्ग में ओपी मालवीय ने पंद्रह सौ मीटर, जैवलिन थ्रो, लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त कर तीन स्वर्ण पदक प्राप्त किए। इसी आयु वर्ग म हेमंत सिंधु ने शाट पुट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 60 वर्ष आयु वर्ग में परविंदरसिंह खनूजा ने 400 मीटर, 800 मीटर व 1500 मीटर में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 55 वर्ष आयु वर्ग में रशीद पठान ने 100, 200 व लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त कर तीन स्वर्ण पदक प्राप्त किए। 50 वर्ष आयु वर्ग में सैयद फहीम अली ने 800 मीटर में स्वर्ण पदक, 400 मीटर व 100 मीटर में रजत पदक प्राप्त किया। 45 वर्ष आयु वर्ग में श्रवण यादव ने हेमर थ्रो में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। राजकुमार आगार ने ट्रिपल जंप में स्वर्ण पदक, लांग में रजत पदक, शाटपुट में कांस्य पदक प्राप्त कर तीन पदक जीते। 40 वर्ष आयु वर्ग में हिम्मतसिंह ने लंबी कूद, जैवलिन थ्रो में प्रथम स्थान प्राप्त कर दो स्वर्ण पदक अर्जित किए।

30 वर्ष आयु वर्ग में इकरार खान ने 110 मीटर बाधा दौड़ व इमरान खान ने हेमर थ्रो में स्वर्ण पदक अर्जित किए। 35 वर्ष आयु वर्ग में भगवत दयाल सिंह ने 800 मीटर में स्वर्ण और लंबी कूद में रजत पदक अर्जित किया। 55 वर्ष महिला वर्ग में जूलिया डेविड ने कबड्डी, डिस्क थ्रो में स्वर्ण पदक प्राप्त किए। इसी आयु वर्ग में विनीता सिंधू ने 3000 मीटर पैदल चाल व शाट पुट में स्वर्ण पदक अर्जित किए। 35 वर्ष आयु वर्ग में नीलू आगार ने ट्रिपल जंप में स्वर्ण पदक, लंबी कूद और 100 मीटर में रजत पदक प्राप्त किए। दल के मैनेजर पूरब परवार तथा माया कैथवास थे। विजेता खिलाड़ियों का रतलाम जिला एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश पुरोहित द्वारा सम्मान किया गया।

Trending