झाबुआ

महिलाओं और बच्चीयों की सुरक्षा केवल भाषणों में और विज्ञापन में – श्रीमति मोहनिया महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ कलेक्टर को ज्ञापन सौपा

Published

on

झाबुआ  ~~मध्य प्रदेश में लगातार महिलाओं एवं बच्चियों पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। सम्पूर्ण देश सहित म0प्र0 में भी इन दिनों महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं  में मानो उफान सा आ गया है। ऐसा कोई दिन नहीं बीतता जब देश प्रदेश महिलाओं एवं बच्चों पर अत्याचार की घटना की खबर ना आती है। और अत्याचार भी  एक से बढकर एक दरिदगी और हैवानियत की हद पार करती हुई  बढ रही है। बलात्कार और सामुहिक बलात्कार की घटनाएं अब तो आम बनती जा रही है। इन मासूम बच्चियों में भला इन नर पिशाचों को कोन सा आकषर्ण दिखता है या कैसे इन नर पिशाचों को उकसाती है यह समझ से परे है। उक्त बात महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति महाश्वेता गंगा मोहनिया ने राज्यपाल के नाम  अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौपते हुए कही है।
जिला महिला कांग्रेस के प्रवक्ता आयुषी भाभर ने बताया कि  मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर झाबुआ जिले की महिला कांग्रेस द्वारा जिलाध्यक्ष श्रीमति महोनिया के नेतृत्व दिनांक 18.11.22 को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सोपा  एवं बताया कि म.प्र. की सरकार केवल महिलाओं और बच्चीयों की सुरक्षा एवं अन्य सुविधा की केवल भाषणों में और विज्ञापन में तरफदारी करती नजर आती है या सरकारी विज्ञापन में महिलाओं की सुरक्षा की बात की जाती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सरकार इन अत्याचारों को रोकने में असफल साबित हुई है। यह सरकार महिलाओं की सुरक्षा के बिल्कुल गंभीर नहीं है। महिलाओं एवं बच्चियों में भय का वातावरण बना हुआ है। आए दिन गंभीर अपराध मध्यप्रदेश में हो रहे है।
इस अवसर पर महिला ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष शारदा डामर पेटलावद,शर्मा वसुनिया रामा एवं संगीता देवडा, लीला भूरिया ,लीला बिलवाल, सोनू भूरिया, हन्सा सोलंकी, संजीता कटरा, सुभद्वा मछार, रतनी डामोर, हजा गुण्डिया सहित अनेक महिला पदाधिकारी उपस्थित थे।

Trending