RATLAM

झांसी की रानी-इंदिरा गांधी की जयंती मनाई:स्टूडेंट्स को रानी लक्ष्मी बाई की वीरता से कराया अवगत, आयरन लेडी के जीवन पर भी डाला प्रकाश

Published

on

शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय पिपलिया सिसोदिया में वीरांगना झांसी की रानी और देश की पहली प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को बताया गया कि किस प्रकार रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे, साथ ही इंदिरा गांधी के जीवन के बारे में बताया कि किस प्रकार भारत की प्रधानमंत्री बने और देश को आगे की गति प्रदान की साथ ही किस प्रकार उनके अंग रक्षकों ने उनकी हत्या कर दी थी, उनको आयरन लेडी के नाम से भी जाना जाता है।

इस मौके पर शाला के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। आनंद चावला, फिरोज खान, गुल सिंह जमरे, कुसुम तेजाला, ओमप्रकाश तेजाला दीपक देवड़ा, रमेश चंद्र पाटीदार आदि उपस्थित रहे।

 

ABVP ने मनाई रानी लक्ष्मी बाई की जन्म जयंती

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई आलोट ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संगोष्ठी आयोजित कर रानी लक्ष्मी बाई की जन्म जयंती का मनाया। इस मौके पर नारी शक्ति दिवस के रूप में मनाया गया। संस्था प्राचार्य कपिलेंद्र निगम ने बताया के भारत के अंदर नारी को पूज्यनीय माना गया है। हम सभी देवियों की पूजा-अर्चना करते हैं, उन्हें अपनी पूज्यनीय मानते हैं। जिला संयोजक शुभम कुमावत ने कहा कि जहां नारियों की पूजा होती है। वहां देवताओं का निवास होता है।

 

पूर्व जिला संयोजक दिलीप सिंह डोडिया ने छात्राओं के समक्ष महारानी लक्ष्मी बाई के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे नारी शक्तिकरण की प्रेरणा आलोट अनुविभागीय अधिकारी मनीषा वास्कले ने बताया कि नारी किस प्रकार अपने अंदर छुपी शक्ति को साहस के साथ समाज के उत्थान में लगा सकती है। कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से नगर अध्यक्ष अभिषेक पहाड़िया, नगर मंत्री जतिन दायमा, नगर सह मंत्री अतुल वर्मा, जयेश त्रिवेदी, रजत डुलगज, महाविद्यालय अध्यक्ष हर्षिता कुमावत, विद्यालय प्रमुख हर्षिता पोरवाल, लक्ष्मी पटेल, रानी जांगलवा व संस्था की ओर सलीम खान, महेंद्र सिंह सोलंकी, सचिन शर्मा, हुकुम चंद देवाल, वकार अगवान, उमा गेहलोत, रश्मि चांदना, सरला शर्मा, पुष्पा पोरवाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष अभिषेक पहाड़िया ने किया व आभार संस्था के शिक्षक सलीम अहमद खान ने माना।

Trending