RATLAM

शिवराज सरकार ने पैसा एक्ट को लागू कर आदिवासी वर्ग को सशक्त करने का किया कार्य : प्रदेश प्रभारी राव

Published

on

 

सैलाना में त्रिदेव पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मेलन~~भाजपा विधायक बनाने का दिलाया संकल्प

रतलाम,। भाजपा प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने शनिवार शाम सैलाना में कहा कि पैसा एक्ट को धरातल पर लागू कर आदिवासी वर्ग को सशक्त करने का कार्य अगर किसी ने किया है तो वो शिवराज सरकार ने किया है। आज हम सब मिलकर ये संकल्प लें की बूथों के कार्यकर्ताओं के बूते हम सैलाना में भी भाजपा का विधायक बनाएंगे।

श्री राव रतलाम जिले के प्रवास के दौरान सैलाना में त्रिदेव पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। यहां भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं द्वारा गोफन भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि सम्मेलन के आरंभ में स्वागत भाषण जिला महामंत्री संगीता चारेल ने दिया।

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए कार्य करती है भाजपा

त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री राव ने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। आज सबसे ज्यादा अनुसूचित जनजातीय के जनप्रतिनिधि  भाजपा के पास है। हमारा कार्यकर्ता दरी भी बिछाता है, मंच भी संभालता है, चुनाव भी लड़ता है और समाज के बीच सक्रियता से कार्य भी करता है। हमारा कार्यकर्ता बहुप्रतीभा का धनी है, इसलिए उसे देवतुल्य कार्यकर्ता कहते है। कांग्रेस की यात्रा में भारत माता की जय का नारा सुनाई नहीं देता और निकाल रहे हैं, भारत जोड़ो यात्रा। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए भाजपा कार्य करती है। श्री राव ने कहा कि हमारा कार्यकर्ता हर परिस्थिति में भारत माता की जय बोलता है, ये हमारे विचार और संस्कार है। कोरोना काल में लगातार 18 माह से अधिक राशन देने का कार्य हो अथवा 100 करोड़ से अधिक लोगों को 2 बार निःशुल्क टीका लगाने की व्यवस्था, अगर किसी ने की है तो सिर्फ और सिर्फ भाजपा सरकार ने की है।

भाजपा का कार्यकर्ता भाजपा की पूंजी

संभाग प्रभारी आलोक शर्मा ने इस मौके पर कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता भाजपा की पूंजी है, धरोहर है। यहां त्रिदेव सम्मेलन में बैठा प्रत्येक कार्यकर्ता देव तुल्य है, त्रिदेव अर्थात ब्रह्मा-विष्णु-महेश। आज आदिवासी वर्ग की कोई चिंता करता है, तो वह सिर्फ भाजपा है।

आदिवासी प्रतिमानों को स्थापित करने का कार्य किया भाजपा ने

प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. चिंतामणी मालवीय ने कहा कि जनजाति वर्ग में आज जो परिवर्तन नजर आ रहा है, इसका श्रेय अगर किसी को जाता है तो भाजपा सरकार को जाता है। आज गांव-गांव में पक्के मकान है, सड़कें हैं, बेहतर स्वास्थ सुविधा है, ये भाजपा पर आपके विश्वास के कारण है। कांग्रेस ने आदिवासी वर्ग को शिक्षित नहीं होने दिया, क्योंकि अगर वो शिक्षित हो जाता, तो अपना अधिकार मांगता। कांग्रेस ने इस वर्ग को सिर्फ वोट बैंक के रूप में उपयोग किया। आदिवासी प्रतिमानों को स्थापित करने का कार्य भाजपा ने किया है।

यह थे मौजूद

इस अवसर पर विधायक चेतन्य काश्यप, डॉ. राजेंद्र पांडे, दिलीप मकवाना, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, प्रदेश सह प्रभारी सचिन सक्सेना, सैलाना विधानसभा प्रभारी करणसिंह परमार, अजजा मोर्चा प्रदेश मंत्री नारायण मईड़ा, प्रदेश सदस्य मोती निनामा, मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड़, प्रभुलाल चारेल, अंबालाल गरवाल, बापूसिंह मईड़ा, प्रशांत अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष कैलाशीबाई चारेल, सुरेश सिंघाड़ आदि मंचासीन रहे। संचालन अंबिका पाटीदार ने किया। आभार कार्यक्रम प्रभारी डॉ. विजय चारेल ने माना।(हरमुद्दा से साभार)

Trending