RATLAM

ठंड का नवम्बर:शहर का तापमान 5 दिन से लगातार 12 डिग्री के करीब, 4 दिन बाद और गिरेगा पारा, बढ़ेगी सर्दी रतलाम

Published

on

रतलाम~~नवंबर महीने की ठंड ने संकेत दे दिए हैं कि इस साल पारा कम ही रहने वाला है। शहर में 5 दिन से लगातार तापमान 13 डिग्री से कम बना हुआ है। इधर, दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक पारा 10 डिग्री से कम होने के भी आसार हैं। पिछले 5 दिनों में शुक्रवार को तापमान 11.6 डिग्री पर भी आ गया था। जबकि, पिछले साल नवंबर में 12 डिग्री तक ही पारा बना हुआ था। शनिवार को अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले साल नवंबर महीने में 6 दिन ऐसे रहे थे, जब तापमान 13 डिग्री से कम रहा था। 12 से 17 नवंबर तक तापमान 12 डिग्री के आसपास ही रहा। इसके बाद फिर पारा बढ़ गया था। जाेकि 4 दिसंबर से फिर तापमान 12 डिग्री के आसपास आ गया था।

2018 का दिसंबर सबसे ठंडा, 17 दिन पारा 10 डिग्री से कम रहा था
शहर के ट्रेंड के मुताबिक दिसंबर के महीने में तापमान 10 के नीचे आता है। पिछले साल 2021 में दिसंबर में 8 दिन तापमान 10 डिग्री से कम रहा था। जबकि, ज्यादातर दिसंबर के महीने में 10 से ज्यादा दिन ऐसे होते हैं। पिछले साल 20 दिसंबर को सबसे कम तापमान 6 डिग्री रहा था। 2018 का दिसंबर सबसे ठंडा रहा था, उस साल 17 दिन तापमान 10 डिग्री से कम ही दर्ज किया गया। 2020 में 11 दिन तापमान 10 डिग्री से कम रहा था।

लगातार 5 दिन से 13 डिग्री से कम तापमान
दिनांक अधि. न्यू.

22 नवंबर 28.2 12.0
23 नवंबर 28.0 12.2
24 नवंबर 28.5 12.2
25 नवंबर 28.2 11.6
26 नवंबर 28.0 12.0

तापमान में दो डिग्री तक की होगी कमी
अभी तापमान में बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। कश्मीर के पास पश्चिमी विक्षोभ है। 4 से 5 दिन बाद तापमान में एक से दो डिग्री तक की कमी हो सकती है। -वहिद खान, मौसम वैज्ञानिक,

Trending