झाबुआ

नील गाय के आतंक से हो रहा नुकसान:किसान सोलर तार फेंसिंग लगाकर कर रहा बचाव, दूसरों को भी कर रहा प्रेरित

Published

on

जावरा~~जावरा के शेरपुर, आम्बा क्षेत्र के खेतों में नीलगायों का आतंक बढ़ता जा रहा। किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। अब नील गाय की चपेट में सड़क से गुजर रहे वाहन भी आ रहे हैं। इस समस्या से निपटने के लिए आम्बा के किसान ने सोलर तार फेंसिंग लगाई और अन्य किसानों को सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर प्रेरित भी किया है।

किसान बाबुलाल पाटीदार और हरीश पाटीदार ने बताया कि नीलगाय के कारण रोज हमारी फसलों को नुकसान हो रहा है। दिन रात मेहनत करके हम किसान फसलों को बड़ा करते है, लेकिन पलक झपकते ही नील गाय हमारी फसलों को चौपट कर देती है। अंधेरे में वाहन कि लाईट को देखकर अचानक झुंड के झुंड रोड पर दौड़ कर आ जाते हैं।

नील गाय इन जगहों पर ज्यादा आतंक
क्षेत्र के आम्बा सहित मचुन, नवाबगंज, गुड़रखेड़ा, बामनघाटी, जाम्बुडबरा गावों मे नीलगायों का ज्यादा आंतक है। 2 दिन पहले आम्बा देवगड़ मार्ग पर वाहन के सामने नील गाय आने से हादसा हो गया, जिसमें युवक गंभीर हो गया था।

एक बीघा का खर्चा 5 हजार रुपए
समस्या से निपटने के लिए जल जंगल संरक्षण समिति के राजेंद्र सिंह राठौर ने 11 बीघा में सोलर पैनल से तार फेंसिंग की है। नील गाय जैसे ही खेत की ओर तार के संपर्क में आते हैं, उन्हें जोर का झटका लगता है। झटका लगने के बाद वहां से भाग जाते हैं। राठौर ने बताया कि सोलर पैनल सूर्य की रोशनी से चार्ज होता है। 24 घंटे के लिए सेट कर देते हैं तो चलती रहती है। बैटरी पावरफुल रहे तो बारिश के दिनों में 48 घंटे तक सप्लाई देने में मदद करती है। एक बीघा का खर्चा 5 हजार रुपए आया। इसके झटके से जानवर मरता नहीं हैं।

Trending