RATLAM

अपर कलेक्टर श्री एम.एल. आर्य को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई~~श्री शंकर नैनानी को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई

Published

on

अपर कलेक्टर श्री एम.एल. आर्य को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई

रतलाम / अपर कलेक्टर श्री एम.एल. आर्य को 29 वर्ष के लम्बे सेवाकाल पश्चात सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियोंकर्मचारियों द्वारा श्री आर्य के भावी स्वस्थसुखद् एवं उज्जवल जीवन की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशीडिप्टी कलेक्टर श्री त्रिलोचन गौड़एसएलआर श्री रमेश सिसोदियाकार्यालय अधीक्षक श्री प्रभाकांत उपाध्यायस्टेनो श्री इरफान खानश्री संभाजीराव शिंदे तथा कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारीकर्मचारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर श्री आर्य का कलेक्टर श्री सूर्यवंशी तथा अन्य अधिकारियोंकर्मचारियों द्वारा पुष्पहारों से स्वागतअभिनंदन किया गया। आत्मीयता से भरे उद्बोधन में वक्ताओं द्वारा श्री आर्य की कर्मठताकार्य के प्रति निष्ठा की सराहना की गई।

कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी ने अपने उद्बोधन में श्री आर्य को भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज की स्थिति में रतलाम जिला प्रगति के पथ पर दौड़ रहा हैइसका श्रेय अपर कलेक्टर श्री आर्य को भी जाता है जिनके द्वारा कर्मठतानिष्ठा से प्रत्येक कार्य दायित्व को पूर्ण किया जाता रहा है। कलेक्टर ने कहा कि श्री आर्य समय सीमा में कार्य करते रहेकार्य में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा। जिला प्रशासन के सफल संचालन कार्य दायित्व का निपटारा तथा जनहित में श्री आर्य ने बखूबी अपना योगदान दिया है।

डिप्टी कलेक्टर श्री त्रिलोचन गौड़ तथा जावरा एसडीएम श्री हिमांशु प्रजापति ने भी अपने उद्बोधन में श्री आर्य को भावी स्वस्थदीर्घायु जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। सहायक वर्ग 2 श्री मनीष माथुर ने भी अपने संबोधन में श्री आर्य द्वारा शासकीय कार्य दायित्व निभाने में दिए गए मार्गदर्शन की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रभाकांत उपाध्याय ने कियाआभार तहसीलदार श्रीमती अनीता चौकोटिया ने माना। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा अपर कलेक्टर श्री आर्य को शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त अपर कलेक्टर श्री एम.एल. आर्य ने अपने शासकीय सेवा काल का स्मरण करते हुए दायित्वों के निर्वहन में सहयोग हेतु कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी सहित सभी अधिकारियोंकर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवा में कार्य दायित्वों का निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन आवश्यक है। परिश्रम एवं लगन जरूरी हैपरिश्रमी व्यक्ति सदैव सम्मान अर्जित करता है। श्री आर्य ने सभी अधिकारियोंकर्मचारियों से आग्रह किया कि निष्ठामेहनत के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए तनावरहित प्रसन्नता से भरा जीवन जिएंअपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

कलेक्टर कार्यालय के श्री शंकर नैनानी को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई

रतलाम / कलेक्टर कार्यालय रतलाम के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्री शंकर नैनानी को सेवानिवृत्ति पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशीअपर कलेक्टर श्री एम.एल. आर्यडिप्टी कलेक्टर श्री त्रिलोचन गौड़कार्यालय अधीक्षक श्री प्रभाकांत उपाध्यायस्टेनो श्री इरफान खानश्री संभाजीराव शिंदेसहायक वर्ग 2 श्री मनीष माथुर आदि उपस्थित थे।

समारोह में श्री शंकर नैनानी का पुष्पपहारों से स्वागत किया गयाउनके भावी सुखद् एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में शुभकामनाएं प्रेषित की। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा श्री नैनानी को शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने अपने उद्बोधन में श्री शंकर नैनानी के कार्यव्यवहार की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने सुदीर्घ शासकीय सेवाकाल में अपने दायित्वों का सदैव निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन किया। सौपे गए कार्यों को ईमानदारी के साथ पूर्ण किया। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने उनके आगामी सुखदसुंदर एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में सहायक वर्ग 2 श्री मनीष माथुर आदि ने भी अपने उद्बोधन में श्री शंकर नैनानी को सुखद जीवन की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन कार्यालय अधीक्षक श्री प्रभाकांत उपाध्याय ने किया।

Trending