RATLAM

करोडों यात्रियों को खुश कर देगी यह खबर ~~ पहली बार: ए से ई कैटेगरी तय, 110 से 160 किमी की गति से दौड़ेंगी ट्रेनें रेलवे ने भरी ‘रफ्तार’, तय की ट्रेनों की गति

Published

on

 

आशीष पाठक

रतलाम. भारतीय रेलवे ने पहली बार देशभर में दौड़ रहीं यात्री ट्रेनों की मार्ग के हिसाब से रफ्तार तय कर दी है। इसके तहत अब तय मार्गों को छह भागों में बांटा है। इसके अनुसार भोपाल-उज्जैन-इंदौर- नागदा, बीना-बिलासपुर में ट्रेनें 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी।

दिल्ली से रतलाम-मुंबई तक यह रफ्तार औसत 160 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रहेगी। इस मामले में निर्णय 2008 में लिया गया था। अब अमल शुरू किया गया है। रेलवे ने सभी मार्गों को ए से लेकर ई तक छह वर्गों में बांटा है। ‘ए’ वर्ग में अधिकतम गति 160 किमी प्रतिघंटा तय की है। इन मार्गों में नई दिल्ली-रतलाम-मुंबई सेंट्रल, नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी रेल मार्ग, नई दिल्ली-चैन्नई और हावड़ा-नागपुर रेल मार्ग शामिल हैं।
यहां 110 किमी से अधिक गति नहींग्रुप डी वर्ग में मध्यप्रदेश के कई रेलवे स्टेशन शामिल हैं। इनमें बीना-कटनी-अनुपपुर-बिलासपुर, बीना-रुठिीयाई-कोटा, भोपाल- उज्जैन-नागदा, रतलाम-नीमच-चित्तौड़गढ़-कोटा, उज्जैन-देवास-इंदौर, इंदौर-पटना, उदयपुर-चित्तौड़गढ़-अजमेर हैं।

रेल मंडल में असर

रतलाम मंडल रेलवे प्रवक्ता खेमराज मीणा के अनुसार, नागदा से रतलाम तक इस समय 130 किमी की रफ्तार से राजधानी ट्रेन दौड़ती है। रतलाम से गोधरा तक मंजूर गति भी इतनी ही है, लेकिन मेघनगर से लिमखेड़ा तक कर्व होने से गति 110 तक होती है। आने वाले समय में इस रेल सेक्शन को 160 की तय गति अनुसार तैयार करना है, इसकी तैयारी चल रही है।

Trending