RATLAM

मनोनयन पत्र किया जारी:महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति में प्रमोद रावल बने अध्यक्ष, कहा- विकास के लिए करेंगे काम जावरा

Published

on

जावरा के भगतसिंह शासकीय महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद रावल को अध्यक्ष मनोनीत किया‌ गया। मप्र उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के अपर सचिव विरन सिंह भालोवी ने मनोनयन पत्र जारी किया।

मनोनयन के बाद रावल ने कहा जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के नेतृत्व में कलेज में अनेक विकास कार्य चल रहे हैं। आगे भी सभी को साथ लेकर विद्यार्थियों के हित में अनेक कार्य किए जाएंगे। प्रमोद रावल के मनोनयन पर भाजपा नेता अभय कोठारी, नंदकिशोर महावर, अशोक आंटिया, नगर मंडल अध्यक्ष पवन सोनी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुनम पटवा, अजयसिंह भाटी, वीरेंद्र सिंह, मुकेश प्रजापत, अजय सकलेचा, सुरेश चौरड़िया, राजेश शर्मा ने हर्ष जताया हैं।

Trending