झाबुआ

बड़ी खबरभारत जोड़ो यात्रा में स्वरा भास्कर की एंट्री पर गर्माई सियासत, भाजपा बोली- मतलब साफ है, एजेंडा ‘पाक’ है!

Published

on

भोपाल (जनसमाचार डेस्क). कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में स्वरा भास्कर के शामिल होने के बाद मध्य प्रदेश में सियासत गर्मा गई है। मामले को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है।
भाजपा नेता और प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी ने इस मामले में ट्वीट करते हुए लिखा कि, जो स्वरा भास्कर कल कश्मीर फाइल्स का विरोध कर इजराइली फिल्म निर्माता का साथ निभा रही थी, वो आज राहुल के साथ भारत ‘जोड़’ रही है। उन्होंने आगे लिखा कि, अर्बन नक्सल सोच को मध्य प्रदेश की फिजा खराब करने नहीं दिया जाएगा।

Trending