RATLAM

मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिता का आयोजन:खिलाड़ियों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन, 200 मीटर दौड़ में हर्षित रहा प्रथम

Published

on

आलोट~~खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने ग्रामीण प्रतिभा को उभारने के लिए मुख्यमंत्री कप का आयोजन सीएम राइज हायर सेकेंडरी विद्यालय में किया। कार्यक्रम का शुभारंभ में अतिथि के रूप कालू सिंह परिहार जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोट, विक्रम सिंह आंजना मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, अभिषेक बंटी जैन अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पंचायत आलोट, महेंद्र सिंह सोलंकी, उपाध्यक्ष नगर पंचायत प्रतिनिधि आलोट, पुष्पराज सोलंकी मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा आलोट ने किया।

समन्यवक दुगाशंकर मोयल ने बताया कबड्डी बालक वर्ग में विजेता महावीर विद्यालय आलोट व उपविजेता सेवन स्टार क्लब विक्रमगढ़, कबड्डी बालिका वर्ग में विजेता शासकीय माध्यमिक विद्यालय लूनी व उपविजेता शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आलोट।

खो-खो बालक वर्ग में शासकीय माध्यमिक विद्यालय लूनी व उपविजेता शासकीय माध्यमिक विद्यालय खारुआकला। बालक वर्ग 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर हर्षित महावीर विद्यालय आलोट, द्वितीय स्थान पर शिवराज शासकीय हाई स्कूल खजूरी देवड़ा, तृतीय स्थान पर चिराग सी एम राइज विद्यालय आलोट व 200 मीटर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर दिशा महावीर विद्यालय आलोट, द्वितीय स्थान पर आरती शासकीय हाई स्कूल कराड़िया, तृतीय स्थान पर गायत्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आलोट रहे।

400 मीटर बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर राहुल खारोल, द्वितीय स्थान पर बबलू मालवीय खजूरी देवड़ा, युवराज सिंह व 400 मीटर बालिका वर्ग में कृषिका महावीर विद्यालय आलोट, द्वितीय स्थान पर संगीता कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आलोट व तृतीय स्थान पर शिवानी कन्या उच्चतध्यमिर माक विद्यालय आलोट रहे।

800 मीटर बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर रोहित, द्वितीय स्थान पर दीपक व तृतीय स्थान पर अभिषेक रहे। 1000 मीटर बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर विपिन, द्वितीय स्थान पर सुमेर व तृतीय स्थान पर शिवराज व 1000 मीटर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर दिशा महावीर विद्यालय आलोट, द्वितीय स्थान पर लाल कुंवर कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आलोट व तृतीय स्थान पर वंदना शासकीय माध्यमिक विद्यालय लूनी रहे।

गोला फेंक में बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर विशाल कराड़िया द्वितीय स्थान पर मयंक महावीर विद्यालय आलोट व तृतीय स्थान पर भूपेंद्र खजूरी देवड़ा रहे। गोला फेंक में बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर अनिशा कराड़िया।

Trending