RATLAM

चांदी के भाव भी 62,350 रुपए प्रतिकिलो हो गए:सोना हुआ महंगा, अब भाव 53 हजार रुपए के पार पहुंच गए रतलाम

Published

on

रतलाम~~सराफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में गुरुवार को तेजी आई। सोना 53,100 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। वहीं चांदी के भाव में 1,150 रुपए प्रतिकिलो की तेजी आई और चांदी 62,350 रुपए प्रतिकिलो बिकी। जबकि एक दिन पहले इसके भाव 61,200 रुपए प्रतिकिलो थे। सराफा व्यापारी गोपाल सोनी ने बताया अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी का असर घरेलू बाजार पर हो रहा है और दोनों धातुओं के भाव में तेजी आई है। यह तेजी आगे भी रहेगी।

शहर में सोने और चांदी के भाव में ऐसे आई तेजी

दिनांक – सोना चांदी
1 दिसंबर – 53,100 – 62.350 रु.
30 नवंबर – 52,750 – 61,200 रु.
29 नवंबर – 52,700 – 61,100 रु.
28 नवंबर – 52,600 – 61,000 रु.
(नोट सोने के भाव प्रति दस ग्राम और चांदी के भाव प्रतिकिलो में है)

Trending