RATLAM

युवक की धारदार हथियार से हत्या, खेत किनारे मिला शव

Published

on

सैलाना पुलिस थाने के अडवानिया और गोवर्धनपुरा के बीच में मिला शव, पुलिस मौके पर पहुंची

रतलाम~~सैलाना पुलिस थाने के अंतर्गत एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक खेत के किनारे पतरे के शेड से लगा 30 साल के युवक का शव होने की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान गोवर्धनपुरा निवासी 30 साल के राजू पिता नागजी के रूप में हुई है। युवक के शव के शरीर पर कई जगह गंभीर चोंटों के निशान पाए गए हैं। संभवत: धारदार हथियार से उसकी हत्या की गई है। मृतक की दाढ़ी और कनपटी के पास गंभीर घाव पाए गए हैं।

जंगल का इलाका है घटनास्थल
जिल जगह युवक का शव पड़ा हुआ मिला वह जंगल का इलाका है। आसपास खेती और सड़क़ ही है। रात में किसने हत्या की या सुबह के समय हत्या की गई यह अभी स्पष्ट नहीं है। मृतक राजू की दाढ़ी, कनपटी और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोंटों के गंभीर निशान पाए गए हैं। आसपास खून फैला हुआ भी मिला। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि युवक की हत्या हुए महज कुछ ही घंटे बीते होंगे।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
सैलाना पुलिस थाने को सुबह करीब नौ बजे युवक का शव खेत के पास अडवानिया और गोवर्धनपुरा के रास्ते पर पड़ा होने की सूचना मिली। इसके बाद सैलाना टीआई दीपक मंडलोई और पुलिस अमला मौके पर पहुंचा। शव का पंचनामा बनाकर सैलाना के अस्पताल लाया जा रहा है। मृतक युवक जिस मार्ग पर पड़ा हुआ मिला उसी गांव गोवर्धनपुरा का रहने वाला है।
युवक का शव मिला
अडवानिया और गोवर्धनपुरा के बीच इसरथुनी मार्ग पर छोगालाल पाटीदार के खेत के पास गोवर्धनपुरा के राजू नामक युवक का शव मिला है। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव का पंचनामा बनाकर अस्पताल पहुंचा रहे हैं। मामले को विवेचना में लेकर संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
दीपक मंडलोई, थाना प्रभारी सैलाना

Trending