पेटलावद

झाबुआ पुलिस द्वारा पेसा एक्ट के बारे में ग्रामीणों को जागरूक करने के कारण ग्राम जामली में विवाद निवारण समिति हुई एक्टिव, समिति द्वारा ग्राम सभा आयोजित कर जिले के पहले मामले को सुलझाया गया

Published

on



ज्ञात हो कि दिनांक 15 नवंबर 2022 को जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में जनजातीय समुदाय के हित में पेसा एक्ट को लागू किया गया है। इसके तहत प्रत्येक ग्राम में एक शांति एवं विवाद निवारण समिति का गठन किया जाकर पेसा एक्ट के तहत ग्रामीणों की समस्या का निराकरण ग्रामों में ही किया जाएगा।

दिनांक 3 दिसंबर 2012 को ग्राम जामली में आवेदक अमृतलाल, अनावेदकगण बद्रीलाल पाटीदार व राम नारायण पाटीदार के बीच खेत में शामिल में लगे बोरवेल व सिंचाई के संबंध में विवाद था। जिसे थाना रायपुरिया टीम की जागरूकता से ग्राम जामली में शांति एवं विवाद निवारण समिति द्वारा विवाद का निराकरण पेसा एक्ट के तहत रामा पिता बाबु मुणिया की अध्यक्षता में, सदस्य – 01. गंगा बाई पति रामा वसुनिया 02. कमतु बाई पति छोगालाल दायमा 03.नंदी बाई पति नाहरसिंह ङोङियार 04.वरदा पिता कालु दायमा 05. प्रभु पिता भगला औसारी 06.कैलाश पिता नाथु गामङ 07.बहादुर पिता नागु ङिङोर निवासीगण जामली के द्वारा ग्राम सभा आयोजित कर किया गया। उक्त पेसा एक्ट के तहत विवाद सुलझाने के लिए बैठी शांति एवं विवाद निवारण समिति को झाबुआ पुलिस के द्वारा सहयोग दिया जा रहा है।

Trending