DHAR

जिला स्तरीय दिव्यांग खेलकूद एवं सामर्थ्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ 

Published

on

         धार, चार  दिसम्बर 2022/ विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय खेलकुद एवम सामर्थ्य प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को जिला शिक्षा केन्द्र एवम्  सामाजिक न्याय एवं निशक्त कल्याण विभाग द्वारा शासकीय बालक हाई स्कूल घोड़ा चौपाटी धार में किया गया। जिसमे जिले के सभी विकासखंड के कुल 140 दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया।  प्रतियोगिता में 50मीटर, 100मीटर दौड़, निम्बू रेस, रंगोली, चित्रकला, गोलाफेक, गायन, सामूहिक एवं एकल नृत्य आदि प्रतियोगिताए व सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजयी दिव्यांग प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि विधायकवीश्रीमती नीना वर्मा, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री कालीचरण सोनवानिया  द्वारा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। 

       इस अवसर पर उपसंचालक सामाजिक न्याय, जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि  मौजूद थे।

Trending