RATLAM

जिला स्तरीय मुख्यमंत्री खेल प्रतियोगिता आज, 6 विकासखंड के चयनित खिलाड़ी होंगे शामिल

Published

on

एथलेटिक्स, कबड्डी, वालीबॉल, फुटबॉल, खो-खो, कुश्ती होगी खेल प्रतियोगिता

 विजेता खिलाड़ी करेंगे संभागीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व

हरमुद्दा
रतलाम, । खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय मुख्यमंत्री खेल प्रतियोगिता का आयोजन 5 दिसंबर को प्रातः 11:00 बजे स्थानीय नेहरू स्टेडियम रतलाम पर आयोजित किया जा रहा है। विजेता खिलाड़ी संभागीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करेंगे।

जिला खेल अधिकारी रुबिका दिवान ने बताया कि जिसमें एथलेटिक्स, कबड्डी, वालीबॉल, फुटबॉल, खो-खो, कुश्ती खेल सम्मिलित किए गए है। जिले के 6 विकासखंड जावरा, पिपलोदा, बाजना, सैलाना, आलोट एवं रतलाम के चयनित खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे।

संभाग की प्रतियोगिता में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व

प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को मोमेंटो एवं मेडल से सम्मानित किया जाएगा। जिले से चयनित खिलाड़ी आगामी संभागीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Trending