RATLAM

नाम आनंद कॉलोनी: बगीचे में खड़ा कर दिया जंगल

Published

on

रतलाम। शहर की आनंद कॉलोनी की बात है, लोगों ने नाम प्रभावित होकर बसना शुरू किया, लेकिन सुविधाएं मिलना तो दूर रहवासियों का आनंद ही गायब हो गया। हर दिन असुविधाओं के चलते नागरिक परेशान होते रहते हैं। जिम्मेदारों की व्यवस्था ऐसी की बगीचों में जंगल खड़़े हो गए, लेकिन साफ-सफाई तक नहीं होती, दिनभर मवेशी विचरण करते रहते हैं।

यह है प्रमुख परेशानीक्षेत्रवासियों का कहना है कि जब हम नगर निगम में टेक्स जमा करते है, तो फिर हमें सुविधाओं से वंचित क्यों रखा जाता है। नियमित साफ-सफाई नहीं होने के कारण हर दिन घर के आगे सड़क पर स्वयं कचरा साफ करना पड़ता है। कचरागाड़ी दो-तीन दिन में एक बार आती है। आनंद कॉलोनी, समता नगर के डी 1 से डी 5 तक व्यवस्था बिगड़ी पड़ी है। पूरे क्षेत्र में गंदगी जगह-जगह मिल जाएगी। लगता सफाई कर्मी आते ही नहीं है। नालियां चॉक हो रही है। रहवासी स्वयं खर्चा कर आसपास की साफ-सफाई करवाते हैं।
क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई नहीं होती, पीछे बच्चों के लिए बगीचा केवल नाम मात्र का है। यहां बड़ी बड़ी घांस होने के कारण दिन भर मवेशी चरते रहते हैं। इसलिए कोई जाता भी नहीं है। स्वयं सफाई करना पड़ती है।
शाहजा बी, समतानगर निवासी
बगीचा में घांस और आसपास जंगल खड़ा
क्षेत्र में बगीचा है, लेकिन साफ-सफाई नहीं होने के कारण जंगल खड़ा हो गया। बच्चों नहीं ले जा सकते। बड़ी-बड़ी घांस हो रही है। आए दिन सर्प निकलते रहते हैं। शाम होते असामाजिक तत्व यहां घुमते रहते हैं।
शाहिदा बी, समतानगर निवासी

Trending