DHAR

जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिता का आयोजन 10 दिसम्बर को धार मे

Published

on


धार, 8 दिसम्बर 2022/ कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा व पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य प्रताप सिंह के मार्गदर्शन मे जनजातीय कार्य विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, नेहरू युवा केन्द्र, भारतीय खेल प्राधिकरण के समन्वय से जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कब खेल प्रतियोगिता का आयोजन 10 दिसंबर को किया जाएगा। जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि जिला खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तर पर एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, व्हॉलीवाल, कुश्ती, फुटबॉल खेल प्रतियोगिता 10 दिसम्बर को डी.आर.पी.लाईन धार व भारतीय खेल प्राधिकरण जेतपुरा़ पर आयोजित की जाएगी। जिसमें जिले के सभी विकासखण्ड से चयनित बालक एवं बालिका जिसमें 18 वर्ष से कम आयुवर्ग के लगभग 1300 खिलाड़ी की प्रतिभागिता मैं भाग लेंगे। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक श्रीमती नीना वर्मा द्वारा किया जाएगा।

Trending