RATLAM

‘खिलते कमल’ सम्मेलन में शामिल होंगे भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार, कार्यकर्ताओ ने की भव्य स्वागत की तैयारी

Published

on

भारतीय जनता युवा मोर्चा के रतलाम जिला अध्यक्ष विप्लव जैन ने मीडिया को बताया कि खिलते कमल सम्मेलन के आयोजन हेतु प्रदेश के भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार का सोमवार को प्रथम नगर आगमन होगा। प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार के आगमन पर रतलाम भाजयुमो द्वारा सुबह 10 . 45 न्यू रोड पर भव्य स्वागत की तैयारी की गई है।
उक्त कार्यक्रम में शहर के कुछ चिन्हित प्रतिभावन युवाओ का सम्मान-समारोह , भाजयुमो अध्यक्ष का कार्यक्रम में शामिल होने वाले युवाओ से सीधे सवाद कर युवाओ से चर्चा कर उनकी युवानिति के बारे में जानकारी प्रदेश सरकार से अवगत किया जायेगा। ‘खिलते कमल’ भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार अनेक कार्यक्रमों में उपस्थित होंगे। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरकार की विभिन उपलब्धियों और योजनाओ के बारे चर्चा करेंगे।
युवा मोर्चा के जिला सह मिडिया प्रभारी किशोर कुमावत ने बताया की स्वागत समारोह में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विप्लव जैन, जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत, जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ कटारिया, जिला उपाध्यक्ष जलज सांखला, जिला उपाध्यक्ष यादवेंद्र सिंह, जिला मंत्री शुभम चौहान, जिला मंत्री संजय पांचाल, जिला मंत्री संजय जाट, ऋषभ दुबे, जिला मंत्री लोकेश अरोड़ा, जिला कार्यालय मंत्री सत्यजीत सिंह राजावत, जिला सह कार्यालय मंत्री शुभम, जिला पॉलिसी एवं रिसर्च प्रभारी प्रतीक विजयवर्गीय, सह कोषाध्यक्ष ऋषभ जैन, जिला सह कार्यालय मंत्री शिवम मूणत, जिला सह सोश्यल मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ मूणत, श्रीकांत शर्मा, जिला सह कोषाध्यक्ष किशन व्यास, मंडल अध्यक्ष जयेश जाजोरिया अंबडेकर, मंडल अध्यक्ष राहुल रांका मुखर्जी, सूरजमल जैन मंडल अध्यक्ष आयुष पड़ियार, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष चिराग असरानी, पं दीनदयाल उपाध्याय मंडल अध्यक्ष राजेश बैरागी उपस्थित रहेंगे।

Trending