RATLAM

सरवन पशु चिकित्सालय भवन के सम्बन्ध में प्रकाशित समाचार का खण्डन

Published

on

                                                 

रतलाम 2दिसम्बर 2022/  उपसंचालक पशुपालन श्री जैन ने 21 दिसम्बर को समाचार पत्र में जिले के ग्राम सरवन के पूर्व में संचालित पशु चिकित्सालय भवन के सम्बन्ध में प्रकाशित समाचार का खण्डन किया है। श्री जैन ने बताया कि सरवन में पूर्व में संचालित होने वाला पशु चिकित्सालय भवन श्री यादवेन्द्रसिंह पिता महेन्द्रसिंह राजपूत के द्वारा प्रदत्त भूमि पर 1 कक्ष एवं 1 बरामदा पशु चिकित्सालय संचालित करने हेतु दिया गया था।  पूर्व में संचालित पशु चिकित्सालय सरवन का कोई भी शासकीय रिकार्ड कार्यालय में संधारित नहीं है। वर्तमान में विभाग द्वारा नवीन पशु चिकित्सालय भवन इंदिरा कालोनी सरवन में संचालित हो रहा है एवं शासकीय जमीन का खसरा क्रमांक 180/2 है एवं क्षेत्रफल 100 हेक्टेयर है।

Trending