RATLAM

कुशाभाऊ ठाकरे मंडल की आवश्यक कामकाजी बैठक सम्पन्न

Published

on

कुशाभाऊ ठाकरे मंडल की आवश्यक कामकाजी बैठक सम्पन्न

रतलाम,  | प्रदेश भाजपा के निर्देश पर कुशाभाऊ ठाकरे मंडल की आवश्यक कामकाजी बैठक जिला महामंत्री निर्मल कटारिया,मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा की उपस्थिति  में सम्पन्न हुई। इसमें मंडल और जिले में होने वाले पार्टी के आगामी कार्यक्रम सुशासन दिवस और अटलजी के जन्मदिवस पर होने वाले  सेवा कार्य की जानकारी दी गई | महामंत्री श्री कटारिया ने पार्टी द्वारा शक्ति केंद्र, आई टी विभाग के प्रशिक्षण, युवा मोर्चा के कार्यक्रम एवं सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ के होने वाले आगामी आयोजन के साथ, उनको किस तरह किया जावेगा इसकी चर्चा सभी कार्यकर्ताओं से की।इस मौके पर वार्ड के शक्ति केंद्र की टीम प्रभारी ,संयोजक, सह संयोजक, मीडिया आई टी के कार्यकर्ता की सूची घोषित की गई । मंडल अध्यक्ष ने स्वागत भाषण दिया | आरम्भ में वरिष्ठ पदाधिकारी का दुपट्टे से स्वागत किया। इस अवसर पर  पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विप्लव जैन,गौरव मूणत, पिछड़ा मोर्चो जिला के दिनेश राठौड़, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मंसूर जमादार, प्रो इमरान ,व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक रजनीश गोयल,अनुसूचित मोर्चा के प्रभु सोलंकी,मंडल अध्यक्ष हरिकिशन सूयल,मंडल पदाधिकारी दिनेश गुर्जर, हार्दिक मेहता,नितेश सोनी,मुबारिक शेरानी, विपिन श्रीमाल,ओम प्रकाश बोरीवाल मौजूद रहे | संचालन एवं आभार  प्रदर्शन मंडल महामंत्री राकेश परमार ने किया|

Trending