RATLAM

भाजपा दीनदयाल मंडल बैठक बुथ स्तर तक कार्यक्रम को सफल बनाए – जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी

Published

on

भाजपा दीनदयाल मंडल बैठक
बुथ स्तर तक कार्यक्रम को सफल बनाए – जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी
रतलाम।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में मनाने हेतु भाजपा दीनदयाल मण्डल द्वारा बैठक पैलेस रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई। भाजपा जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी ने कहा कि बूथ स्तर तक की जानकारी दिए गए प्रोफार्मा के अनुसार भरकर मंडल अध्यक्ष को दें। इसके अलावा मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर तक ले जाकर उसे भी सफल बनाए। मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी ने कहा कि आगामी कार्यक्रमों के लिए हर कार्यकर्ता को जी-जान से जुट जाए तथा आने वाले चुनावों में भाजपा को ज्यादा से ज्यादा मतों से विजय बनाएं।
उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने देते हुए बताया कि बैठक का शुभारंभ पार्टी के पितृ पुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। बैठक में मंडल के नवनिर्वाचित पार्षदों का पदाधिकारी द्वारा सम्मान किया गया। जिला सहमीडिया प्रभारी निलेश बाफना, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं पार्षदगण भी उपस्थित रहे। संचालन मंडल महामंत्री नंदकिशोर पंवार एवं आभार मंडल महामंत्री कमल सिलावट ने माना।

Trending