RATLAM

मप्र कर्मचारी चयन मंडल:सीधी व बैकलॉग भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

Published

on

मप्र कर्मचारी चयन मंडल:सीधी व बैकलॉग भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

रतलाम~~मप्र कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-4 के अंतर्गत सहायक ग्रेड-3, स्टेनो टायपिस्ट, शीघ्रलेखक व अन्य पदों की सीधी भर्ती व बैकलॉग भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह संयुक्त भर्ती 2716 पदों पर होगी। इसमें सीधी भर्ती के लिए 1840 पद हैं।

सीधी भर्ती के तहत संविदाकर्मियों के लिए 243 पद रिजर्व हैं। इसके अलावा बैकलॉग के 530 पद हैं। बैकलॉग में संविदा कर्मियों के लिए 103 पद हैं। आवेदन 6 मार्च-2023 से शुरू होंगे और 20 मार्च तक भरे जाएंगे। परीक्षा 8 महीने बाद 5 अगस्त-2023 से शुरू होगी।

Trending