RATLAM

भाजपा का नगरीय निकाय प्रशिक्षण वर्ग 25 दिसम्बर को आयोजित होगा

Published

on

भाजपा का नगरीय निकाय प्रशिक्षण वर्ग 25 दिसम्बर को आयोजित होगा

रतलाम / भारतीय जनता पार्टी द्वारा 25 दिसम्बर को रूद्र पैलेस मे एक दिवसीय नगरीय निकाय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जायेगा। इसमे रतलाम नगर निगम, जावरा नगर पालिका एवं नगर परिषद आलौट, ताल बड़ावदा, नामली, सैलाना, पिपलौदा एवं धामनोद के पार्षदगण शामिल होगे।
प्रशिक्षण प्रभारी नन्दनराज जैन एवं सह प्रभारी मंगल लोढ़ा के अनुसार प्रशिक्षण वर्ग मे 5 सत्रों मे अलग-अलग वक्ताओं द्वारा विषय अनुसार मार्गदर्शन दिया जायेगा। प्रशिक्षण वर्ग का पंजीयन 25 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे आरंभ होगा। उद्घाटन सत्र 11 बजे शुरू होगा।

प्रदेश  उपाध्यक्ष पंकज जोशी शुभारंभ करेगे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि नगरीय निकाय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी करेगे।

इस दौरान जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, शहर विधायक चेतन्य काश्यप , जावरा विधायक डॉ.राजेन्द्र पांण्डेय, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, एवं महापौर प्रहलाद पटेल अतिथि रहेगे।

Trending