झाबुआ

थांदला में बदमाशों के हौसले बुलंद, सप्ताह में दूसरी बड़ी चोरी की वारदात, नागरिकों में भय का माहौल…..

Published

on


थांदला। जिले के थांदला में एक सप्ताह में चोरी की दूसरी बड़ी वारदात बीती रात में हुई। 18 दिसंबर को थांदला लिमडी मार्ग पर ग्राम जुलवानिया में एक कपास व्यापारी से दिन दहाड़े लूट की वारदात हुई। उक्त लूट की पतारसी से में अभी पुलिस जुटी हुई हे की एक बार पुनः नगर के वार्ड क्रमांक 4 बोहरा गली के एक सुने मकान तथा रामजी मंदिर के पास सुने मकान में अज्ञात बदमाश जो की संख्या में 5 बताए जा रहे हे ने लाखो की चोरी वारदात को अंजाम दिए।
घटना की जानकारी अनुसार बोहरा बाजार निवासी सब्बीर मदरानी वाला अपने पुत्र के विवाह में शनिवार सुबह कुक्षी गया हुआ था तभी बदमाशो ने सुने मकान को निशाना बनाते हुए मुख्य द्वार का दरवाजा तोड़ घर में घुसे व घर की आलमारियों में रखे नकदी व जेवर ले कर फरार हो गए। बदमाशो ने रामजी मंदिर के समीप दिनेश भट्ट के सुने मकान को भी वारदात का निशाना बनाया।
हमले के लिए लाए थे पत्थर।

https://pradeshikjansamachar.com/wp-content/uploads/2022/12/VID-20221225-WA0203.mp4

बदमाश घटना को अंजाम देने हेतु किसी के जागने अथवा भनक लगने पर विरोध करने वालो पर पत्थर बाजी करने हेतु भारी मात्रा में पत्थर, ईंट के बड़े बड़े टुकड़े भी लाए थे जो घटना के बाद वही छोड़ फरार हो गए। शब्बीर मदरनी वाला के यहां 5 आलमारियों को तोड़ उसमे रखा, नकदी व जेवरात ले गए चोरों ने धर्मार्थ हेतु गुल्लक में रखे रुपए भी गुल्लक तोड़ ले गए। चोरी कितने की हुई अभी पता नही लगा। चोरों के घर में घुसने के को घटना सामने किराना दुकान पर लगे सिसी टीवी कैमरे में कैद हुए हे जिनमे बदमाशो की संख्या 5 दिखाई दे रही व मुंह पर मास्क लगाए दिखाई दे रहे हे। घटना की जानकारी सुबह मोहल्ले के ही लोगो को लगी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंच मोका मुआयना कर पंचनामा बनाया। टिआई कोशल्या चौहान ने बताया कि बीते दिनों हुई लूट व रात्रि में हुई घटना के बदमाशो की खोजबीन सिसी टीवी कैमरे के आधार पर शुरू कर दी है। मुखबिरो को भी सक्रिय कर बदमाशो को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।

Trending