झाबुआ

गिरफ्तार किये गए संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की रिहाई के संबंध में 27 दिसंबर को 32000 हजार संविदा कर्मचारियो द्धारा जेल भरो आंदोलन…..

Published

on

https://pradeshikjansamachar.com/wp-content/uploads/2022/12/VID-20221225-WA0225.mp4

झाबुआ- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश में कार्यरत 32000 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियो अपनी न्यायोचित दो प्रमुख मांगो को लेकर विगत 7 दिसम्बर 2022 से चरण बद्व आंदोलन कर रहे थे। जिसकी सूचना शासन प्रशासन को पूर्व में ही दी जा चुकी थी। जानकारी में स्पष्ट उल्लेख था कि 14 दिसम्बर 2022 तक मांगो का संज्ञान नही लिया जाता हैं तो उस स्थिति में 15 दिसम्बर से 32000 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अनिष्चित कालीन आंन्दोलन पर चले जायेगे। जानकारी देते हुए संविदा स्वास्थ संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. लोकेश दवे ने बताया कि अनिष्चितकालीन आन्दोलन के दौरान 10 वे दिन दिनांक 24 दिसंबर को भोपाल जिले में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी जेपी अस्पताल में शान्ति पूर्ण एवं गांधीवादी तरीके से धरना प्रदर्शन कर रहे थे उसी समय माननीय स्वास्थ्य मंत्री का जे.पी. अस्पातल में निरीक्षण करने पहुचे थे, विभाग के मुखिया होने के नाते संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियो ने अपनी मांगो को लेकर उन्हे अवगत कराया और फूल मालाओ से उनका स्वागत किया। संघ के डा दवे ने यह भी बताया कि स्वास्थ्य मंत्री के जाने के उपरांत पुलिस प्रशासन द्वारा संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के 10 साथियो को अन्याय पूर्ण एवं दमनकारी साजिश के तहत उन्हे रस्सी में बांधकर आदतन अपराधियो की तरह सडक रास्ते से जेल ले जाया गया, जिससे 32000 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियो में आक्रेाश है। और पूरे मध्यप्रदेश में आज दिनांक 25 दिसंबर को काले दिवस के रूप में मौन रहकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की मांग, कि गिरफ्तार किए संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियो को सह सम्मान रिहा किया जाये।.यदि हमारे साथियो को तत्काल रिहा नही किया जाता तो 27 दिसंबर को प्रदेश के 32000 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी जेल भरो आन्दोलन करेगे।

Trending