झाबुआ

थांदला मे होने जा रहा खेल महाकुम्भ का आयोजन. ======================== अणु पब्लिक स्कूल मे होगा गरिमामय भव्य आयोजन

Published

on

https://pradeshikjansamachar.com/wp-content/uploads/2022/12/VID-20221225-WA0046.mp4

थांदला(वत्सल आचार्य) –अणु पब्लिक स्कुल थांदला के तत्वावधान में दिनांक 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक वृहद खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमे क्रिकेट, वॉलीबाल, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, एथेलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, बास्केटबॉल, शतरंज, स्कैटिंग की प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। उक्त सभी प्रतियोगिताओ को तीन वर्गों में बाटा गया है। प्रथम वर्ग में 15 वर्ष आयु , द्वितीय वर्ग में 19 वर्ष , एवं तृतीय वर्ग ओपन का रहेगा।
उक्त आयोजन में लगभग 5 लाख 50 हजार से अधिक की पुरस्कार राशि प्रदान की जावेगी। उक्त खेल महाकुंभ में प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमे एवं खिलाड़ी भाग ले रहे है। उक्त खेल प्रतियोगिताए थांदला के विभिन्न खेल मैदानों पर सम्पन्न की जावेगी। समस्त प्रतियोगिताए जिले एवं प्रदेश के प्रसिद्ध खेल शिक्षकों के मार्गदर्शन में सम्पन्न की जावेगी।
उक्त खेल प्रतियोगिताओ का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी में खेल को बढ़ावा देना एवं जीवन में खेल के महत्व को समझना है।
उक्त खेल प्रतियोगिताओ के सफल आयोजन हेतु जिला फुटबॉल संघ, जिला बैडमिंटन क्लब, जिला खेल विभाग, स्थानीय स्पोर्ट्स क्लब , मध्यप्रदेश वॉलीबॉल संघ , जिला क्रिकेट संघ का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है।

Trending