RATLAM

पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई मन की बात कार्यक्रम के सीधे प्रसारण का कई जगह आयोजन

Published

on

पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई
मन की बात कार्यक्रम के सीधे प्रसारण का कई जगह आयोजन

रतलाम/ भारतीय जनता पार्टी द्वारा अटल जी की जन्म जयंती को सुशासन दिवस के रूप मे मनाई गई। इस अवसर पर बूथ स्तर पर मन की बात कार्यक्रम के सीधे प्रसारण का आयोजन हुआ। मुख्य आयोजन रूद्र पैलेस मे किया गया इसमे प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी जिलाध्यक्ष राजेन्द्र ंिसह लुनेरा, विधायक चेतन्य काश्यप, डाॅ.राजेन्द्र पांण्डेय, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, संगीता चारेल सहित अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्तागण शामिल हुए। आरंभ मे अटलजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया गया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि जिले के सभी मंडलों व शक्ति केन्द्र व बूथ स्तर पर मन की बात कार्यक्रम के सीधे प्रसारण का आयोजन हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आमजन के साथ घर पर बैठकर भी यह कार्यक्रम देखा व सुना।

’भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने सुशासन दिवस मनाया

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री माननीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती सुशासन दिवस के रूप मे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा रतलाम शहर के पांचों मंडल प्रभारियों की उपस्थिति मे संयुक्त रूप मैं बाल चिकित्सालय में फल एवं बिस्किट वितरण कर मनाई गई । इस मौके पर अटलजी की द्वारा दी गई प्रेरणाओं को याद किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पूर्व महापौर शैलेन्द्र जी डागा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शेरानी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन मंडल प्रभारी मुबारिक शेरानी, प्रो इमरान हुसैन, वाजिद खान एवं अरमान मलिक द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री राकेश परमार, प्रभु सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष रईस कुरेशी, सलीम कुरैशी, जिला कार्यालय मंत्री इसरार रेहमानी, सह कार्यालय मंत्री तनवीर कुरेशी, शाहिद अंसारी, रशीद आलम, हमीद खान, शेरू खान, सुहैल शाह, इस्माइल शेरानी, राशिद खान, साजिद अंसारी, रमजानी खान, वहाब खान, अफजाल शेरानी, जुनैद खान आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो इमरान हुसैन ने किया एवं आभार जिला अध्यक्ष मनसूर जमादार ने माना।

Trending