झाबुआ

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की हड़ताल आज 15 वे दिन भी जारी..

Published

on

झाबुआ- संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा अपनी नियमीतीकरण की मांग को लेकर हड़ताल आज 15 वे दिन भी जारी है जानकारी देते हुए संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ लोकेश दवे ने बताया कि सरकार लगातार आश्वासन दे रही है मगर इस बार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने ठान लिया है क्या बिना आदेश के यहां हड़ताल नहीं खत्म होगी। इसी तारतम्य में आज आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष श्री कमलेश सिंगाड, युवा मोर्चा अध्यक्ष पारसिंह खराडी, तथा पार्टी के अन्य सदस्यों के द्वारा हड़ताल स्थल पर पहुँच कर समर्थन दिया गया तथा वादा किया की अगर प्रदेश मे आप सरकार आती है तो संविदा का दंश झेल रहे कर्मचारियों को नियमित कर इस प्रथा को बंद किया जायेगा। साथ ही भारतीय मजदूर संघ के सचिव श्री जयेंद्र जी वैरागी ने पंडाल मे उपस्थित होकर हड़ताली कर्मचारियों का उत्साह वर्धन करते हुए आधिकारिक रूप से समर्थन दिये जाने का वादा किया। वही देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र जी मोदी की माताजी के देवलोक गमन होने के उपलक्ष्य मे 02 मिनिट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Trending