RATLAM

ट्रेनों को मिलेगी रफ्तार:दिल्ली-मुंबई रूट पर हाईस्पीड ट्रेन के लिए काट रहे पहाड़, कर्व कम करने सीधा करेंगे ट्रैक

Published

on

रतलाम ~~देश के सबसे व्यस्ततम 1384 किमी लंबे रेलवे रूट दिल्ली-मुंबई के सबसे ज्यादा कर्व वाले रतलाम मंडल के 189 किमी लंबे रतलाम-गोधरा सेक्शन को रेलवे ने सुधारना शुरू कर दिया है। मिशन रफ्तार में रेलवे की योजना इस रूट पर ट्रेनों को 130 से 160 किमी की स्पीड पर चलाने की है। इसमें रतलाम-गोधरा सेक्शन ब्रेकिंग पॉइंट साबित हो रहा है, क्योंकि इस रेल खंड की अप लाइन में 16 और डाउन लाइन में 12 कर्व हैं। इनमें भैरोंगढ़ और बिलड़ी स्टेशन यार्ड के कर्व शार्प हैं।

इनकी गोलाई कम करने के लिए पहाड़ों को काटा जा रहा है। इसके बाद ट्रैक भी काफी कुछ सीधा हो जाएगा। इससे कर्व सेक्शन में लगा 60 से 80 किमी का परमानेंट स्पीड रिस्ट्रीक्शन (पीएसआर) हटकर ट्रेनें 100 किमी की रफ्तार तक चलने लगेंगी। फिर रेलवे बाकी के कर्व को भी दुरुस्त करेगा। वर्तमान में इन कर्व और ग्रेडिएंट के कारण रतलाम-गोधरा रेल खंड में गाड़ियों को अधिकतम 100 से 120 किमी की स्पीड ही मिल पाती है।

Trending